दुकान में घंटों मूर्ति बनकर खड़ा रहा शख्स, फिर मौका देखकर उड़ाया लाखों का सामान
आमतौर पर चोर चोरी करने के कई मौके ढूंढ ही लेते हैं। कई बार ये तरीके ऐसे होते हैं, जिन्हें सुनने के बाद कोई भी हैरान हो जाए। कई लोग खतरा मोल लेने में जरा भी नहीं हिचकिचाते और आखिरकार चोरी की बड़ी घटनाओं को भी चुटकियों में अंजाम दे देते हैं। ऐसा ही कुछ एक शख्स ने उस वक्त किया, जब वो घंटों तक दुकान पर डमी बनकर खड़ा रहा।
विदेशों से चोरी-चकारी के कई ऐसे मामले सामने आते हैं, जिनके बारे में जानकर कोई भी हैरान हो जाए। कभी चोर घर में आराम से खाना बनाता है तो कभी नहा धोकर घर से चोरी करके बाहर निकलता है। एक ऐसे ही चोर की कहानी इन दिनों चर्चा में है, जो एक दुकान के अंदर घंटों डमी बनकर खड़ा रहा। उसके बाद आखिरकार उनसे उसी दुकान से एक चोरी की घटना को अंजाम दिया।

डेली स्टार की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ये घटना पोलैंड के वर्सा की है। जहां एक चोर घंटों पुतलों के बीच में खड़ा हो गया। शख्स यहां पोलैंड के वर्सा की एक दुकान पर ऐसे खड़ा हो गया, मानो वो एक पुतला हो। किसी को भी यकीन नहीं हुआ कि ये कोई इंसान हो सकता है। सिक्योरिटी गार्ड्स को भी शख्स पर जरा सा भी शक नहीं हुआ। इस तरह डमी बनकर बड़ी ही होशियारी से उसने अपने काम को अंजाम दिया।
शख्स को सीसीटीवी फुटेज में भी घंटों इसी तरह से खड़े देखा जा सकता है। इसके बाद उसे पास के एक स्टॉल पर जाकर कपड़े बदले और फिर खाना भी खाया। हालांकि, कुछ समय बाद इस चोर को पुलिस ने पकड़ ही लिया।












Click it and Unblock the Notifications