भांगड़ा देखकर लड़कों की फैन हो गई स्मृति ईरानी, लेकिन लोगों ने की खिंचाई
खास वजह से पंजाबी लड़कों का भंगड़ा देखकर उनकी फैन हुई स्मृति ईरानी।
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने एक वीडियो को रिट्वीट किया है। इस वीडियो को रि्वीट करने के पीछे बड़ी वजह भी है। छोटे पर्दे से मशहूर हुई स्मृति ईरानी भले ही आज कैबिनेट मंत्री बन गई हो, लेकिन इस वीडियो ने उनके पुराने दिनों को फिर से ताजा कर दिया। क्योंकि सास भी कभी बहू धारावाहिक से मशहूर हुई स्मृति ने जब इस इसके सीरियल के टाइटल ट्रैक को सुना तो वो बिना इसे रिट्वीट किए रह न सकी।

दरअसल इस वीडियो में दो पंजाबी युवक क्योंकि सास भी कभी बहू थी के टाइटल ट्रक पर भांगड़ा कर रहे हैं। इस वीडियो को विजय अरोड़ा ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा कि पंजाबी किसी भी गाने पर नाच सकते हैं। इस ट्विट पर स्मृति ईरानी ने रिट्वीट करते हुए लिखा कि मैं आपसे सहमत हूं..भंगड़ा पाओ पाजी।
हलांकि कुछ लोगों को उनका इस वीडियो को रिट्वीट करना पसंद नहीं आया। कुछ यूजर्स ने स्मृति ईरानी द्वारा इस वीडियो को रिट्वीट किए जाने पर नाराजगी जताई और लिखा कि हमारे सैनिक सीमा पर अपनी जान गंवा रहे हैं और आप भंगड़ा पा रही हैं। हलांकि कई लोगों ने उनका समर्थन भी किया है। आइए देखें ये वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications