नौकरी के लिए 60 कंपनियों में आवेदन करने वाली महिला को कहीं से नहीं आई कॉल, कारण जानकर शर्म से हो गई पानी-पानी
डबलिन की रहने वाली महिला के साथ एक ऐसा हादसा हुआ, जिसको लेकर वह आज तक शर्मिंदगी महसूस कर रही है।
डबलिन, 22 जनवरी। इस कंप्टीशन के दौर में नौकरी पाना बेहद मुश्किल होता जा रहा है। 100 जगह नौकरी के लिए आवेदन करो तब जाकर किसी कंपनी से रिप्लाई आता है। हालांकि तकनीकी के इस दौर में एक अच्छी बाद यह हो गई है कि आप कहीं जाने के बजाए अपने ई-मेल के माध्यम से नौकरी के लिए अप्लाई कर सकते हैं। ऑनलाइन ईमेल के माध्यम से नौकरी के लिए आवेदन करने की सबसे खराब बात ये है कि यदि आपने एक बार मेल सेंड कर दिया तो फिर चाहे वो सही हो या गलत आप उसमें की गई गलती को सुधार नहीं सकते हैं। इसलिए कोई भी ईमेल सेंड करने से पहले आपको भली-भांति अपने ईमेल को चेक कर लेना चाहिए, वर्ना यह गलती आपके लिए नासूर बन सकती है। आयरलैंड के डबलिन की रहने वाली 23 वर्षीय एश्ले कीनन के साथ कुछ ऐसा ही हुआ। एश्ले ने ट्विटर हैंडल पर अपने साथ घटी एक बेहद चौंकाने वाली घटना का खुलासा किया है।

CV की जगह भेज दी पीरियड ट्रैकर रिपोर्ट
उन्होंने बताया कि 17 साल की उम्र में मैंने कई महीनों तक लगभग 60 कंपनियों में नौकरी के लिए आवेदन किया। हैरानी तब हुई जब मुझे कहीं से भी कोई रिप्लाई नहीं आया। मैं परेशान हो गई। अचानक मुझे अपनी एक ऐसी गलती के बारे में पता चला जिसे में कभी नहीं भुला सकती हूं। मैंने सीवी की जगह कंपनियों को पीरियड ट्रैकर की रिपोर्ट भेज दी थी।

एश्ले की पोस्ट पर आ रहे मजेदार कमेंट
वर्तमान में 23 वर्षीय एश्ले एक कंपनी में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। एश्ले का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अब तक इस वीडियो पर 49,000 से ज्यादा लाइक्स और सैकड़ों कमेंट्स आ चुके हैं। एक यूजर ने उनके इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा- आज मुझे हंसाने के लिए धन्यवाद। इस पोस्ट को पढ़कर में अपनी हंसी रोक नहीं पा रहा हूं। आशा है तुम्हें एक अच्छी नौकरी मिल गई होगी। तुम इसकी हकदार हो। वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट कर लिखा- मैं हंसते हुए सांस तक नहीं ले पा रहा हूं। तुम महान हो। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- हंसने के लिए सॉरी एश्ले, लेकिन यह काफी मजेदार है।

कहीं आपसे भी ना हो जाए ऐसी गलती
एश्ले की गलती से आप एक सीख ले सकते हैं कि किसी को भी जल्दबाजी में ईमेल न भेजे। ईमेल सेंड करने से पहले भली-भांति चेक कर लें कि कहीं आपसे कोई चूक तो नहीं हो रही है, वर्ना आपको भी ऐश्ले की तरह जिंदगी भर शर्मिदा होना पड़ सकता है।












Click it and Unblock the Notifications