भारतीयों के दिल पर लगी थाईलैंड के कैब ड्राइवर की बात, बेइज्जती का ऐसा लिया बदला, देखें VIDEO
Thai driver insulting Indians: हाल ही में सोशल मीडिया पर एक क्लिप वायरल हो रहा है, जिसे एक यूट्यूबर ने शेयर किया है। क्लिप में ड्राइवर नजर आ रहा है, जो भारत को लेकर काफी बुरा भला बोल रहा है। हद तो तब हो गई, जब शख्स ने यूट्यूबर को अपनी मिडिल फिंगर दिखा डाली।
जब अन्य लोगों ने ये देखा, तो ड्राइवर से माफी मांगने को कहा। पर्यटक ड्राइवर को ये बोलने के लिए कहने लगे कि थाईलैंड में भारतीयों को परमिशन नहीं है।

जब बहस हद से ज्यादा बढ़ने लगी तो कई बार बोलने के बाद जाकर ड्राइवर ने लोगों से माफी मांगी। इससे पहले यूट्यूबर ने कई बार ड्राइवर को माफी मांगने के लिए कहा मगर वो इसके लिए राजी नहीं हुआ। मानो उसे अपनी गलती का दूर दूर तक कोई अहसास ही नहीं है।
अब सोशल मीडिया पर इस ड्राइवर की लोग जमकर आलोचना कर रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि इतना तो सुनना ही नहीं था। कईयों ने कहा कि इस शख्स को तो अपनी गलती का कोई अहसास ही नहीं है। ये बस बात ज्यादा ना बढ़े, इसलिए सॉरी बोला।
कई लोगों ने तो गुस्से में आकर कैब ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई तक करवाने की मांग कर दी। लोगों ने कहा कि ये कैब ड्राइवर बहुत गलत बोल रहा है। इसे कम से कम इस बात का अहसास तो होना ही चाहिए कि ये एक देश के लोगों के लिए इतना गलत बोल रहा है। किसी के सम्मान को ठेस पहुचा रहा है।
दरअसल, शख्स जब थाइलैंड घूमने के लिए गया तो उसने एक कैब ली। शख्स ने जब उसे अपने इंडियन होने के बारे में बताया तो उसने कहा कि वो इंडियन लोगों को बिल्कुल भी पसंद नहीं करता। इंडियन लोग बहुत गंदे होते हैं। इसके बाद वो इंडियन्स को कंजूस बताने लगा। देखते ही देखते शख्स ने मिडिल फिंगर दिखाना भी शुरू कर दिया।
Dear @narendramodi ji I think Thailand 🇹🇭 too needs a Maldives treatment 🙏🙏
— Boiled Anda 🥚🇮🇳(Modi’s Family) (@AmitLeliSlayer) March 14, 2024
They are abusing India & Indians 😱🙆♂️🤬🤬🤬pic.twitter.com/y6bIDlHDF9












Click it and Unblock the Notifications