Viral:शिकारी के हाथ लगा इंसान के कद का मेंढक

नई द‍िल्‍ली। शायद ही कभी आपने क‍िसी आदमकद मेंढक को देखा है। लेकिन हाल ही में साउथ टेक्‍सास में एक ऐसा मेढ़क देखने को मिला है जो आदमकद का है। सुनकर चौंक गए न आप भी। साउथ टेक्‍सास हंटिंग एसोसिएशन के फेसबुक पेज पर मार्कल रेंजल के साथ आपको एक मेंढक की ऐसी ही फोटो देखने को मिलेगी जिसका कद आदमी के बराबर है। यह विशालकाय मेंढ़क साउथ टेक्‍सास के बेटसविले के एक तालाब से पकड़ा गया है। सोशल मीड‍िया पर उसकी यह फोटो खूब वायरल हो रही है।

टेक्‍सास के एक तालाब में म‍िला आदमकद मेंढक

एक बार आप भी पड़ जाएंगे भ्रम में

टेक्‍सास पार्क्‍स एंड वाइल्‍डलाइफ डिपार्टमेंट के स्‍पोकपर्सन ने हस्‍टन क्रोनिकल को बताया क‍ि यह फोटो पूरी तरह रियल है। इसमें किसी भी तरह की कोई फोटो एडिटिंग नहीं की गई है। लेकिन दूसरी तरफ स्‍पोकपर्सन इसे लेकर भ्रम में हैं। उनका कहना है क‍ि मीडिया पर वायरल हुई यह फोटो कहीं न कहीं भ्रम तो पैदा करती है। क्‍योंकि इतने बड़े मेंढ़क को देखकर आंखों पर भरोसा नहीं होता। हालांकि स्‍पोकपर्सन तक तो यहां तक कहना है क‍ि यह उतना बड़ा नहीं है जितना की आप देख रहे हैं। कहीं न कहीं यह एक इल्‍यूजन नजर आता है। देखने से लगता है क‍ि कैमरे के जरिए इस मेंढ़क को एक्‍सटेंड क‍िया गया है।

फेसबुक फोटो कैप्‍शन पर डालें नजर

जब आप साउथ टेक्‍सास के फेसबुक पेज पर दी गई फोटोग्राफ पर नजर डालेंगे तो देखेंगे क‍ि एक जनाब उसे अपने हाथों में उठाए हैं। उसका कद हूबहू उस आदमी के कद के बराबर है। इसे अगर बुलफ्रॉग कहा जाए तो गलत नहीं होगा। इस बारे में स्‍पोकपर्सन स्‍टीव लाइटफुट का कहना है क‍ि जब आप फेसबुक कैप्‍शन पर नजर डालेंगे तब आपको समझ में आएगा कि आखिर इसकी वास्‍तविकता क्‍या है। फेसबुक फाेटाे कैप्‍शन में कहा गया है क‍ि वॉन्‍टेड टू शेयर अ मॉन्‍स्‍टर बुलफ्रॉग वी गॉट येसटरडे ऑफटरनून एट वन ऑफ अवर फ‍िश‍िंग पॉन्‍ड इन साउथ टेक्‍सास लोकेटेड इन बेटसविले tx 13lb मॉनस्‍टर फ्रॉग!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+