VIDEO : बाड़े में घुसे शख्स को देख मगमच्छ को गुस्सा आया, शिकार पर झपटा, देखिए दिल दहलाने वाला वीडियो

मगरमच्छ का नाम दिमाग में आते ही पूरे शरीर में सिहरन दौड़ जाती है। अगर मगरमच्छ आपके पीछे दौड़ने लगे तो आप क्या करेंगे ? देखिए वीडियो Terrifying crocodile Chainsaw Galloping Towards Man Gatorland Orlando

नई दिल्ली, 23 अगस्त : यूं तो अपनी ओर दौड़ते कुत्तों को देख धड़कनें तेज हो जाती हैं, लेकिन अगर आपके पीछे कोई मगरमच्छ दौड़ने लगे तो आप क्या करेंगे ? क्यूबा के मगरमच्छ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। बाड़े में एक आदमी के घुसने से गुस्साए मगमच्छ को छलांग लगाकर दौड़ते देखा जा सकता है। फेसबुक पर पोस्ट इस वीडियो को अमेरिका में एक थीम पार्क और वन्यजीव संरक्षण का काम करने वाले लोगों ने फेसबुक पर शेयर किया। 18 अगस्त को अपलोड हुए इस वीडियो को 13 लाख से अधिक व्यूज और 7,500 से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।

एक्शन में चेनसॉ

एक्शन में चेनसॉ

सोशल मीडिया पोस्ट के अनुसार, मगरमच्छ की वायरल वीडियो क्लिप में चेनसॉ नाम का मगरमच्छ दिखाई दे रहा है। मगरमच्छ गैटोरलैंड ऑरलैंडो (Gatorland Orlando) में अपने बाड़े में तेजी से दौड़ते देखा गया। वीडियो के साथ कैप्शन लिखा गया, एक्शन में चेनसॉ। हमारा अद्भुत क्यूबा मगरमच्छ!"

व्यक्ति मगमच्छ के बाड़े में घुसा

व्यक्ति मगमच्छ के बाड़े में घुसा

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति मगमच्छ के बाड़े में है। मगरमच्छ से उसके पीछे भागता हुआ दिखाई दे रहा है।

मगरमच्छ से बुरे सपने

मगरमच्छ से बुरे सपने

फेसबुक यूजर्स के बीच मगरमच्छ की वायरल वीडियो क्लिप पर यूजर ने लिखा, फ्लोरिडा की निवासी के रूप में, यह अब तक की सबसे भयानक चीज हो सकती है। एक यूजर ने कहा कि मगरमच्छ ऐसा जीव है जिससे बुरे सपने बनते हैं!

अविश्वसनीय और भयावह

अविश्वसनीय और भयावह

वायरल वीडियो पर कमेंट में एक अन्य यूजर ने लिखा, "वाह ... मैंने कभी एक गेटोर को इस तरह सरपट दौड़ते नहीं देखा .. अद्भुत! एक अन्य यूजर ने कहा, इसे देखना बंद नहीं कर सकता! एक ही समय में अविश्वसनीय और भयावह दोनों!

शिकारियों पर हमला

शिकारियों पर हमला

एक फेसबुक यूजर ने मगरमच्छ की प्रकृति पर कमेंट किया। उसने ​​समझाया, "गेटर्स शिकारियों पर हमला करते हैं। इनके पास तेजी से आगे बढ़ने की क्षमता होती है। लेकिन केवल थोड़े समय के लिए। इसलिए इस प्रजाति के मगरमच्छ बहुत लंबे समय तक (कम से कम जमीन पर) आपका पीछा नहीं करते। ऐसे मगरमच्छ सबसे पहले ऊर्जा का संरक्षण करते हैं।

यहां देखें वीडियो

10 फीट तक लंबे मगरमच्छ

इंसान के पीछे दौड़ते मगरमच्छ पर एनडीटीवी डॉटकॉम पर न्यूजवीक के हवाले से छपी रिपोर्ट के अनुसार, क्यूबा के मगरमच्छ (Cuban crocodiles) आमतौर पर 10 फीट तक लंबे होते हैं। भले ही उनके पैर छोटे हों, लेकिन मगमच्छ की ये प्रजाति 15 से 22 मील प्रति घंटे की गति से दौड़ सकती है। जब वे दौड़ते हैं तो वे 100 फीट तक की दूरी तय कर सकते हैं, लेकिन आसानी से थक जाने के कारण वे शिकार नहीं करते ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+