घर में खतरनाक मकड़ी और अजगर छोड़कर भागा किराएदार, मकान मालिक ने खोला दरवाजा तो...
नई दिल्ली, 4 सितंबर। लोगों को अपने पालतू जानवरों से बेहद लगाव होता है, कुछ तो उन्हें अपने परिवार का ही एक सदस्य मानने लगते हैं। हालांकि एक काला सच यह भी है कि कुछ लोग सिर्फ अपने टाइम पास और मनोरंजन के लिए जानवरों को पालते हैं। जब वह कहीं जाते हैं तो मासूम जानवरों को अपने पीछे तड़प-तड़प कर मरने के लिए छोड़ देते हैं। वहीं कुछ ऐसे लोग भी है जो दुर्लभ प्रजाति के जीवों की तस्करी कर उनसे मोटा पैसा कमाते हैं। ऐसा ही एक मामला सोशल मीडिया पर इन दिनों काफी चर्चा में है।

जानवरों को मरने के लिए छोड़कर भागा किराएदार
दरअसल, अमेरिका के लेविस्टन में एक शख्स अपने किराए के घर में 19 टारेंटयुला प्रजाति की मकड़ी, एक अजगर को छोड़कर कहीं गायब हो गया। जब मकान मालिक ने घर की तलाशी ली तो वह इन खतरनाक जीवों को देखकर डर गया। किराएदार द्वारा छोड़े गए इन जीवों की हालत बेहद खराब थीं, हालांकि मकान मालिक ने तुरंत इसकी सूचना एनिमल रेस्क्यू टीम को दी और जीवों को बचा लिया गया।

अजगर को देख घबराया मकान मालिक
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मकान मालिक अपनी प्रॉपर्टी से मकड़ियों और सांप को हटाने की व्यवस्था करनी पड़ी। उन्होंने एनिमल रेस्क्यूअर ड्रू डेसजार्डिन्स को बुलाया। ड्रू डेसजार्डिन्स ने पाया कि 19 में से चार टारेंटयुला मर चुके थे। वहीं अजगर भी प्यास से तड़प रहा था। डेसजार्डिन्स ने बताया कि जिंदा बची मकड़ियों और अजगर को बचा लिया गया है, उनकी देखभाल की जा रही है। सभी बरामद किए गए जीव संरक्षण प्राप्त हैं, इन्हें रखना अवैध है।

19 में से चार मकड़ियों ने तोड़ा दम
डेसजार्डिन्स इस घटना को अपने फेसबुक अकाउंट पर शेयर किया है, उन्होंने बताया कि मकान मालिक ने जब उन्हें फोन किया तो वह घबराए हुए थे। घर से 19 टारेंटुला (4 मृत) और एक अजगर को रेस्क्यू किया गया है, ये सभी जीव अवैध हैं। यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, यूजर्स इन जीवों की जान बचाने के लिए अब डेसजार्डिन्स की तारीफ कर रहे हैं।

डेसजार्डिन्स ने पोस्ट की तस्वीरें
डेसजार्डिन्स द्वारा पोस्ट की गई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि कांच के खांचों में मकड़ी और अजगर बंद है। कमेंट में एक यूजर ने लिखा, 'ऐसे जानवरों के लिए बहुत दुख की बात है जो जीवित नहीं रहे लेकिन जिन्हें आपने बचाया है उनके लिए अच्छा लग रहा है। एक अन्य ने लिखा, भगवान आपका भला करे,मैं वास्तव में उन लोगों को नापसंद करता हूं जो अपने जानवरों को छोड़ देते हैं। यह वास्तव में बीमार मानसिकता वाले व्यक्तियों का काम है।
यह भी पढ़ें: जब बेटा बना हैवान तो पालतू बेजुबान ने बचाई जान, Video में देखें किस तरह कुत्ते ने निभाई वफादारी












Click it and Unblock the Notifications