Video: भाभी से था अवैध संबंध का शक, बेगुनाही साबित करने के लिए शख्स ने दी अग्निपरीक्षा
वायरल वीडियो में शख्स को अग्निपरीक्षा के तहत जलते हुए कोयले से लोहे की गर्म रॉड निकालते हुए देखा जा सकता है।

तेलंगाना के बंजारुपल्ली गांव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक शख्स को आग के चारों ओरपरिक्रमा करते और फिर आग में से एक रॉड को नंगे हाथों से उठाते हुए देखा जा सकता है। बताया जा रहा है कि ये वीडियो 'अग्निपरीक्षा' की है। जी हां, बताया जा रहा है कि तेलंगाना के बंजारुपल्ली गांव में एक व्यक्ति को यह साबित करने के लिए अग्निपरीक्षा देनी पड़ी, कि उसका अपने बड़े भाई की पत्नी के साथ कोई अवैध संबंध नहीं है।
इंडिया टुडे में छपी रिपोर्ट के मुताबिक शख्स का नाम गंगाधर है। गंगाधर के बड़े भाई को शक था कि उसकी पत्नी के साथ उसका अवैध संबंध है। व्यक्ति का भाई मामले को ग्राम पंचायत में ले गया था। बताया जा रहा है कि उसने अपनी बेगुनाही साबित करने के लिए आग से परीक्षण करने को कहा था।
हालांकि कुछ मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पंचायत के आदेश पर खुद की वफादारी साबित करने के लिए गंगाधर को अग्निपरीक्षा देनी पड़ी। जिसके बाद गांव की पंचायत ने इस गंगाधर को धधकते कोयले के बीच से रॉड निकालने का फरमान सुनाया।
वीडियो में शख्स को अग्निपरीक्षा के तहत जलते हुए कोयले से लोहे की गर्म रॉड निकालते हुए देखा जा सकता है। हालांकि, सूत्रों के मुताबिक, ग्राम प्रधान परीक्षण से संतुष्ट नहीं थे और उन्होंने उस व्यक्ति को अपनी "गलती" स्वीकार करने के लिए मजबूर किया। सूत्रों ने कहा कि उस व्यक्ति की पत्नी ने पुलिस से भी संपर्क किया है। वहीं इस घटना के पीछे 11 लाख रुपये की लेने-देन का भी दावा किया जा रहा है।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया के कई प्लेटफार्म पर वायरल हो रहा है। कई लोगों ने इसकी आलोचना की है और स्थानीय प्रशासन से इस घटना पर कार्रवाई करने को कहा है।












Click it and Unblock the Notifications