लग्जरी सुविधाएं छोड़ 3 सालों से टैंट के अंदर रह रहा ये बच्चा, कारण जानकर नम हो जाएंगी आंखें
Teen lives in Tent: मैक्स वूसी नाम के एक 10 साल के बच्चे ने लगातार 3 सालों तक टेंट में अपना गुजर बसर किया। इस काम के लिए मैक्स ने इतना फंड जुटाया है कि उनका नाम गिनीज बुक में दर्ज हो गया है।

Max spent nights in Tent: अकसर लोगों को कैंपिंग का बड़ा शौक होता है। पहाड़ों की सैर करने निकलो और मौसम सुहावना हो तो कैंपिंग का विचार लोगों के दिमाग में आ ही जाता है। लेकिन बिना लग्जरी सुविधाओं और ऐशो आराम के टैंट में कितने ही दिन रहा जा सकता है? ज्यादा से ज्यादा 2 या फिर चलिये 4 ही मान लेते हैं। लेकिन 3 साल के बारे में आपका क्या ख्याल है? जी हां! तीन साल। एक शख्स पिछले 3 सालों से टैंट में रह रहा है और इसकी उम्र मात्र 10 साल है। तीन सालों से टैंट में रहने के पीछे का कारण भी बड़ा दिलचस्प है। इतने लंबे वक्त से टैंट में रहने के चलते इसने गिनीज बुक रिकॉर्ड भी अपने नाम दर्ज कर लिया है।
कितने दिन टैंट में रह सकता है इंसान?
आप बिना ऐशो आराम और लग्जरी सुविधाओं के एक टैंट में कितने दिन रह सकते हैं? अकसर लोगों को टैंट में रहना काफी एडवेंचर भरा लगत सकता है। लेकिन जरा सोचिये कि एक शख्स पिछले 3 सालों से टैंट में रह कैसे रहा होगा। मैक्स वूसी 10 साल के हैं और धर्मशाला के लिए पैसे जुटाने के चलते उन्होंने अपने घर के बाहर टैंट में सोना शुरू किया। उनका बॉय इन द टैंट प्रोजेक्ट आधिकारिक तौर पर 28 मार्च साल 2020 में शुरू हुआ।
टैंट में रहते हुए जुटाए इतने पैसे
उन्होंने टैंट में रहते रहते 8,60,000 डॉलर जुटाए हैं और सबसे ज्यादा पैसा जुटाने के चलते गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया है। रिपोर्ट्स की मानें, तो ये पैसा कम से कम 20 धर्मशाला की नर्सों की सालाना सैलरी देने के लिए पर्याप्त है। मैक्स ने साल 2022 में नॉर्थ डेवोन धर्मशाला के लिए अपना कैंपेन खत्म कर दिया था। लेकिन हाल ही में उन्होंने वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने के बाद वापस इसे शुरू करने का फैसला लिया।
'पूरा बात सपने जैसी लग रही'
टाइम्स नाऊ की खबर के मुताबिक, 10 साल के मैक्स वूसी कहते हैं कि पूरी बात किसी सपने जैसी लग रही है। मैंने बहुत सारे शानदार लोगों से मुलाकात की है। ये अविश्वसनीय रहा है। मैंने अपने जीवन के सबसे अच्छे तीन साल बिताए हैं। मैं कई अद्भुत लोगों से मिला भी हूं। मुझे नहीं लगता कि मैं कभी भी बदलूंगा।
'बच्चे जितना सोचते हैं उससे कहीं ज्यादा...'
मैक्स ने आगे कहा कि बच्चे जितना सोचते हैं उससे कहीं ज्यादा सक्षम हैं। मैक्स ने साल 2022 में कहा कि उन्होंने आउटडोर टेंट में इतना वक्त बिताया कि अब उन्हें याद नहीं कि बिस्तर पर कैसे सोना चाहिए। कई बार उनके घरवालों ने उन्हें वापस घर पर बुलाने की कोशिश भी की।












Click it and Unblock the Notifications