बच्चे से टीचर ने पूछा 'न्यूटन का चौथा नियम', जवाब देख IAS अधिकारी भी हुए छात्र के फैन
नई दिल्ली, 06 जनवरी। देश में कोरोना वायरस के रोजाना बढ़ रहे मामलों को देखें तो यह कहना गलत नहीं होगा कि भारत में कोविड-19 की तीसरी लहर आ चुकी है। महामारी के चलते कई राज्यों में फिर से कर्फ्यू लागू कर दिए गए हैं, वहीं स्कूल-कॉलेजों को फिर से बंद कर दिया गया है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक बच्चे द्वारा लिखा गया नोट इन दिनों काफी वायरल हो रहा है। इस नोट में बच्चे ने कोरोना से संबंधित न्यूटन का चौथा नियम लिखा है, जिसने हर किसी को प्रभावित कर दिया।

कोरोना से बनाया 'न्यूटन का चौथा नियम'
इंटरनेट पर वायरल हो रहे इस नोट को आईएएस अधिकारी अवनीश शरण ने शेयर किया है। फोटो में देखा जा सकता है कि लिखने वाले बच्चे ने अपने हिसाब से कोरोना महामारी और महान वैज्ञानिक न्यूटन के चौथे नियम को मजेदार तरीके से जोड़कर नोटबुक में लिखा है। कॉपी पर लिखा है, 'जब कोरोना बढ़ता है, पढ़ाई घटती है और जब कोरोना घटता है तो पढ़ाई बढ़ती है। अर्थात कोरोना पढ़ाई का व्युत्क्रमानुपाती होता है।'

उत्तर देख चकरा जाएगा सिर
गौरतलब है कि कोरोना वायरस महामारी के चलते पिछले दो वर्षों से बच्चों के स्कूल बंद हैं। हालांकि बीच में कुछ सप्ताह के लिए स्कूल खुले थे लेकिन उन्हें बार-बार बंद करना पड़ा है। ऐसे में बच्चों को घर पर ही ऑनलाइन क्लास दी जा रही है। बच्चे से भी उसके टीचर ने न्यूटन का चौथा नियम लिखने को कहा था। लेकिन कोरोना से परेशान छात्र ने अपने ही अंजाद में नियम लिखकर टीचर को दिखा दिया। छात्र का उत्तर देख टीचक का भी सिर चकरा गया होगा।

आईएएस अधिकारी ने शेयर किया पोस्ट
छात्र ने इस नियम को एक फॉर्मूले के माध्यम से भी समझाने की कोशिश की है। सोशल मीडिया पर अब छात्र का ये न्यूटन का नियम खूब वायरल हो रहा है। इस पर खुद आईएएस अधिकारी अवनीश शरण ने कैप्शन में लिखा, 'कोविड काल का न्यूटन'। उनके इस पोस्ट को अभी तक 11 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है, जबकि 1400 से अधिक यूजर्स इसे रि-ट्वीट कर चुके हैं। छात्र के न्यूटन नियम पर कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया भी दी है।

यूजर्स ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
एक यूजर ने लिखा, 'यह अपवाद है। ये नियम सिर्फ स्कूल मे पढ़ने वाले बच्चों के लिए लागू होता है। किसी भी प्रतियोगी परीक्षा ( बैंक, एसएससी, यूपीएससी आदि) की तैयारी करने वाले बच्चों को इस सबसे कोई फर्क नहीं पड़ता।' एक अन्य यूजर 'बाल वैज्ञानिक'। वहीं एक यूजर ने सवाल पूछा, 'हॉल के केंद्र में बैठे व्यक्ति के छींकने से उसके 156 डिग्री कोण पर 200 मीटर दूर बैठा शख्स कोरोना संक्रमित हो जाता है, हॉल का क्षेत्रफल बताइये। अगर हॉल वृताकार है तो त्रिज्या भी निकालिये।'
यह भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में 24 घंटे में सामने आए 1400 से अधिक कोरोना केस , सीएम ममता कल पीएम के साथ करेंगी मीटिंग












Click it and Unblock the Notifications