Kili Paul Dance: भोजपुरी सांग पर तंजानिया में लगे ठुमके, भाई- बहन ने मचाया धमाल, छा गया ये डांस वीडियो
तंजानिया के एक सोशल मीडिया स्टार का भारतीय गाने पर बहन के साथ एक डांस वीडियो ट्रेंड कर रहा है।

Kili Paul Dance: अगर आप कुछ अलग करना चाहते हैं तो आज एक बहुत ही सहज प्लेटफार्म उपलब्ध है। ये है इंटरनेट और सोशल मीडिया। मौजूदा समय यूं ही सोशल मीडिया का जमाना नहीं कहा जाता है,हमारे बीच कई ऐसे उदाहरण हैं जिनसे ये पता चलता है कि अगर आप में कुछ करने का टैलेंट हैं तो किसी के सहारे के आवश्यकता नहीं। सोशल मीडिया बेहतर बिकल्प है। तंजानिया के सोशल मीडिया स्टार किली पॉल का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। उनके फैंस उनकी कला के कायल हैं। हाल ही में उन्होंने ये नया प्रयोग किया है। जिसके तहत उन्होंने एक भोजपुरी सांग पर अपनी बहन रीमा पॉल के साथ डांस किया है।
किली पॉल तंजानिया के फेमस सोशल मीडिया स्टार हैं। उनका नया वीडियो भोजपुरी सांग 'कमरिया मोरी' पर बना है। इसमें उनके साथ उनकी बहन भी डांस कर कर रही हैं। वीडियो पोस्ट होने के बाद अब तक इसे करोड़ों लोगों ने देखा है। वीडियो में खास बात ये है कि किली पॉल तंजनियन हैं। उन्होंने भोजपुरी या फिर हिंदी का कोई ज्ञान नहीं है। फिर भी वो भारतीय गाने पर डांस कर रहे हैं। उनका ये सोशल मीडिय पर प्रयोग खासा रंग ला रहा है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि किली पॉल और रीमा पॉल भाई- बहन की जोड़ी ने भोजपुरी गाने पर जमकर डांस किया है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर एक हफ्ते से ट्रेंड कर रहा है। कई लोग इस पर इंस्टाग्राम रील भी कर रहे हैं। यही नहीं किली की बहन नीमा ने इस गाने पर लिप-सिंकिंग भी की है। वीडियो को अब तक 15.9 मिलियन बार देखा चुका है। वहीं यूजर्स की इस पर जमकर टिप्पणी आ रही है।












Click it and Unblock the Notifications