बैठने के लिए नहीं मिली कुर्सी तो भड़क गए 'मंत्री जी', पार्टी कार्यकर्ता को फेंककर मारा पत्थर, देखें Video
तमिलनाडु सरकार के मंत्री एसएम नसर का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें उन्हें अपनी ही पार्टी के कार्यकर्ता को मारने के लिए पत्थर फेंकते देखा जा सकता है।।

Tamil Nadu News: सरकार में अहम पद रहते हुए कोई विधायक या फिर सांसद अगल कुछ ऐसी हरकत करता है कि सरकार भी शर्मिंदा होने पड़े तो ये बेहद शर्मनाक स्थिति होती है। तमिलनाडु के तिरुवल्लुर में कुछ ऐसा ही हुआ। दरअसल यहां एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे मंत्री एसएम नसर को जब बैठने के लिए कुर्सी नहीं मिली तो वे भड़क गए। फिर क्या था मंत्री ने अपने ही कार्यकर्ता पर हमला करने लगे। उन्होंने कार्यकर्ता को मारने के लिए पत्थर तक उठा लिया।
तमिलनाडु के दुग्ध और डेयरी विकास मंत्री एसएम नसर तिरुवल्लूर में द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) के एक कार्यकर्ता पर पत्थर फेंका। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा कि तिरुवल्लूर में जिस स्थल पर कार्यक्रम होना था वहां कार्यकर्ताओं ने पहले से पर्याप्त कुर्सियां नहीं रखवाई थीं। जिसे देख मंत्री एसएम नसर का गुस्सा इतना बढ़ गया कि उन्होंने अपने ही कार्यकर्ता को मारने के लिए पत्थर उठा लिया।
#WATCH | Tamil Nadu Minister SM Nasar throws a stone at party workers in Tiruvallur for delaying in bringing chairs for him to sit pic.twitter.com/Q3f52Zjp7F
— ANI (@ANI) January 24, 2023
पिछले सुर्खियों में थे मत्री नसर
तमिलनाडु सरकार के मंत्री एसएम नसर ने पिछले साल कथित तौर पर ये गलत सूचना फैलाई थी कि केंद्र सरकार ने दूध पर वस्तु एवं सेवा कर (GST) लगाया है। जिसको लेकर भाजपा ने उन पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने अपने इस बयान ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। दूध पर जीएसडी को लेकर उन्होंन एक प्रेसवर्ता टिप्पणी की थी। है। उन्होंने कहा था कि दूध पर जीएसटी लगाने से दूध का मूल्य बढ़ गया है। मंत्री एसएम नसर के इस बयान की तमिलनाडु भाजपा के अध्यक्ष के अन्नामलाई ने मंत्री की अज्ञानता के लिए उनकी जमकर आलोचना की।












Click it and Unblock the Notifications