स्वरा भास्कर ने किया खुलासा, सलमान के साथ फिल्म के प्रमोशन के दौरान हुई थी छेड़खानी
स्वरा भास्कर ने अपने साथ हुई छेड़खानी की घटना पर खुलकर उठाई आवाज।
नई दिल्ली। बॉलिवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए कहा है कि उनके साथ फिल्म के प्रमोशन के दौरान छेड़खानी की गई थी। एक इंटरव्यू के दौरान स्वरा ने बताया कि सलमान खान के साथ उनकी फिल्म के प्रमोशन के दौरान एयरपोर्ट पर उनके साथ बदसलूकी की गई और अनुपम खेर ने बड़ी मुश्किल से उन्हें वहां से बचाकर निकाला था।

स्वरा ने इंटरव्यू में बताया कि सलमान खान की फिल्म प्रेम रत्न धन पायो की प्रमोशन के दौरान वो गुजरात गईं थी। राजकोट एयरपोर्ट पर सलमान को देखने के लिए भारी भीड़ जमा हो गई थी। दूसरी कास्ट के साथ स्वरा भी एयरपोर्ट से बाहर निकल रही थी। तभी उन्होंने महसूस किया कि किसी ने उन्हें गलत तरीके से छुआ है। उन्होंने बताया कि अनुपम खेर ने उन्हें कार में बैठा कर वहां से निकाला। स्वरा ने कहा कि यौन हिंसा या छेड़छाड़ ऐसी घटना है, जिससे हर भारतीय महिला को कभी ना कभी गुजरना पड़ता है।
उन्होंने कहा कि भारत में ऐसी कोई जगह नहीं है, जहां महिलाएं पुरुष द्वारा छेड़छाड़ का शिकार नहीं होती हैं। स्वरा ने बताया कि अपने साथ हुई इस घटना की वजह से ही वो अनारकली ऑफ आरा फिल्म में अपने किरदार के साथ इतने अच्छे से जुड़ सकी।












Click it and Unblock the Notifications