भारतीयों को सेक्‍स में रुचि नहीं, चीन में चीनी कम

Relationship
नई दिल्‍ली। यौन संबंधों पर हुए ताज़ा सर्वे में जहां एक तरफ भारतीय पुरुषों में सेक्‍स के प्रति रुचि कम पायी गई है, वहीं दूसरी ओर चीन में चीनी कम होने की बात कही गई है। यानी चीन में अब लोगों को यौन संबंध बनाने में मजा नहीं आता, लिहाजा उनकी दिलचस्‍पी घटती जा रही है।

हाल ही में मेन्‍स हेल्‍थ मैगजीन ने ग्‍लोबल रिपोर्ट प्रकाशित की, जिसमें बताया गया कि भारतीय मर्दों में यौन क्रियाओं के प्रति आकर्षण काफी कम होता है। हालांकि यह बात लोगों को हजम नहीं हई। अब जो ताजा रिपोर्ट आयी है, वह चीन पर सर्वेक्षण के आधार पर है।

इस रिपोर्ट के अनुसार एशिया की 63 फीसदी महिलाओं ने एक जैसी ही शिकायतें कीं। सर्वेक्षण के अनुसार चीन के लोग यौन संबंध स्‍थापित करने में रुचि तो रखते हैं, लेकिन उन्‍हें संतुष्टि नहीं मिलती। 18 से 45 वर्ष की आयु के लोगों पर किये गये सर्वे के अनुसार 55 प्रतिशत लोगों का मानना है कि उन्‍हें संतुष्टि नहीं मिलती। हालांकि इसके पीछे सभी ने अलग-अलग कारण बताये।

सर्वे के अनुसार आम चीनी व्‍यक्ति महीने में औसतन 7 बार यौन संबंध स्‍थापित करता है, जबकि जिन्‍हें ज्‍यादा इंटरेस्‍ट होता है वो 9 बार, जबकि कम रुचि रखने वाले मात्र 3 या 4 बार ही करीब आते हैं। चीनी सरकार से अनुदान प्राप्‍त संस्‍था द्वारा कराये गये सर्वे में पता चला है कि चीनी पुरुषों में प्रोस्‍टेट संबंधी बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+