इस भिक्षु के करतब देख हो जाएंगे हैरान, 10 साल से दाहिने हाथ को उठाए रखा है ऊपर, एक ने बनाया 50 साल का रिकॉर्ड

अगर आपसे कोई पूछे कि अपने दाहिने हाथ को कितनी देर तक उठा कर रख सकते हैं, तो आपका जवाब 5 मिनट, 10 मिनट, मैक्सिम 20 से 25 मिनट होगा। लेकिन साधु अमर भारती ने लगभग 50 वर्षों तक अपने दाहिने हाथ को उठाए रखा।

नई दिल्ली, 26 सितंबर: अगर आपसे कोई पूछे कि अपने दाहिने हाथ को कितनी देर तक उठा कर रख सकते हैं, तो आपका जवाब 5 मिनट, 10 मिनट, मैक्सिम 20 से 25 मिनट होगा। लेकिन साधु अमर भारती ने लगभग 50 वर्षों तक अपने दाहिने हाथ को उठाए रखा। साधु अमर भारती से प्रेरित होकर एक भिक्षु ने ऐसा ही करके सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। भिक्षु का दावा है कि उन्होंने अपने दाहिने हाथ को 10 वर्षों से उठाए रखा है।

10 वर्षों तक उठाए रखा है हाथ

10 वर्षों तक उठाए रखा है हाथ

भिक्षु का पत्रकार से बात करते हुए एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जब पत्रकार उनसे पूछता है कि वह कब तक अपना हाथ ऊपर रखने की योजना बना रहे हैं, तो उन्होंने बताया कि अभी भविष्य के बारे में फैसला नहीं किया है।

दाहिने हाथ में नहीं बची ताकत

दाहिने हाथ में नहीं बची ताकत

उन्होंने बताया कि वे उसी स्थिति में सोते हैं और किसी भी कठिनाई का अनुभव नहीं करते हैं। साथ ही उन्होंने स्वीकार किया कि उसके उठे हुए हाथ में कोई ताकत नहीं बची है। बातचीत का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

वीडियो वायरल

वीडियो वायरल

इस वायरल वीडियो को अबतक 20 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं। इस दौरान वे पत्रकार के सवालों का जवाब दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि कब ये फैसला किया और कब तक इसे आगे बढ़ाने की योजना है।

50 वर्षों तक उठाए रखा हाथ

50 वर्षों तक उठाए रखा हाथ

बता दें कि इससे पहले साधु अमर भारती ने लगभग 50 वर्षों तक अपने दाहिने हाथ को उठाए रखा। साधु अमर ने शुरू के दो सालों तक गंभीर दर्द से जूझते रहे। इसके बाद उन्हें दर्द नहीं हुआ, क्योंकि उन्होंने अपने दाहिने हाथ की सारी संवेदनाएं खो दी। विशेषज्ञों ने बताया कि उनके दाहिने हाथ में ब्लड सर्कुलेशन बिल्कुल बंद हो गया था। जिसके चलते उन्होंने संवेदनाएं खो दीं।

विवाहित थे अमर भारती

विवाहित थे अमर भारती

अमर भारती 1973 तक बच्चों और पत्नी के साथ विवाहित जीवन जी रहे थे। लेकिन उसी वर्ष उन्होंने अपना जीवन "शिव" को समर्पित करने का फैसला किया। उनके दाहिने हाथ को ऊपर उठाना प्रक्रिया के प्रति उनके समर्पण को 'साबित' करने का एक तरीका था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+