दिल्ली के बड़े शिक्षण संस्थान के खाने में मिला मरा चूहा, सोशल मीडिया पर भड़के लोग

आईआईटी दिल्ली में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। आईआईटी दिल्ली के मेस के खाने में एक मरा हुआ चूहा मिलने से हड़कंप मच गया है।

नई दिल्ली। इंजीनियरिंग के लिए देश के सबसे पसंदीदा और श्रेष्ठ इंस्टीट्यूट कहे जाने वाले आईआईटी दिल्ली में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। आईआईटी दिल्ली के मेस के खाने में एक मरा हुआ चूहा मिलने से हड़कंप मच गया है। एक स्टूडेंट के फेसबुक पोस्ट के जरिए इस घटना का खुलासा हुआ।

IIT Delhi

जश्न सुरी नाम के इस लड़के का फेसबुक पोस्ट वायरल हो गया है। इसे डेढ हजार से ज्यादा लाइक्स मिले हैं और लगभग 500 बार इसे शेयर किया गया है। खाने की थाली में चूहा साफ देखा जा सकता है। सुबह नाश्ते के वक्त जब स्टूडेंट खाना लेने गया तो उसकी थाली में चटनी के साथ चूहा भी आ गया। इस घटना के बाद पता चलता है कि इतने बड़े शिक्षण संस्थान में बच्चों की सेहत को लेकर कितनी लापरवाही बरती जा रही है।

ये भी पढ़ें: जुड़वा बहनों को चाहिए एक ही पति, खर्चा उठाने के लिए ढूंढ रहीं अमीर शहजादा

बच्चों को पोषक तत्व और पूर्ण आहार की जरूरत पड़ती है लेकिन यहां तो उनकी जान के साथ ही खिलवाड़ हो रहा है। सोशल मीडिया पर लोगों में इस घटना को लेकर काफी गुस्सा है। लोगों का कहना है कि हो सकता है कि खाने में लापरवाही महीनों से बरती जा रही हो लेकिन सामने अभी आई हो। इस मामले को लेकर शिकायत कर दी गई है और अधिकारी इसकी जांच कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+