जुड़वा बहनों को चाहिए एक ही पति, खर्चा उठाने के लिए ढूंढ रहीं अमीर शहजादा
रूस की रहने वाली दो जुड़वा बहनों को एक अमीर पति चाहिए। वो इस पति को शेयर करने के लिए भी तैयार हैं, बस शर्त है के उसके पास खूब पैसा हो।
Recommended Video

मास्को। एक जैसी शक्ल, एक जैसा शरीर और एक ही जैसे कपड़े। इन जुड़वा बहनों की जिंदगी में कभी भी कुछ भी अलग नहीं रहा है। ये भले जिस्म से नहीं जुड़ी हों लेकिन इनका मन एक ही है। इनकी ख्वाहिश है कि ये पूरी जिंदगी एक साथ अपनी मनमर्जी से बिताएं। और अपनी इस ख्वाहिश को पूरा करने के लिए इन्हें एक बेहद अमीर पति भी चाहिए लेकिन सिर्फ एक। जी हां, ये दोनों बहनें अपना पति शेयर करने के लिए तैयार हैं, बस कोई उन्हें एक-दूसरे से जुदा न करे।


सिर्फ 22 साल की हैं दोनों बहनें
रूस की रहने वाली एडेल और अलीना 22 साल की हैं और अपने शहर में पहले से ही सेलेब्रिटी हैं। दोनों इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव हैं। इनकी तस्वीरों पर लाइक्स और कमेंट्स की भरमार है। कुछ ब्रांड्स को प्रमोट कर ये हर महीने ठीक ठाक कमाई भी कर लेती हैं।

खर्चा उठाने के लिए चाहिए पति
दोनों अपने शहर में एक ही जैसी जिंदगी जी कर बोर हो गई हैं और अपनी जिंदगी में एक्साइटमेंट चाहती हैं। इसलिए वो एक अमीर शहजादे को ढूंढ रही हैं जो उनकी जिंदगी में रंग लेकर आए। और वो कोई ऐसा-वैसा नहीं, बल्कि खूब अमीर होना चाहिए ताकि उनके खर्चे उठा सके।

पति के लिए स्थानीय नेता से मांगी मदद
अलीना और एडेल ने साफ किय है कि वो लड़का बहुत अमीर और खुले विचारों वाला होना चाहिए क्योंकि दो पत्नियों को संभालना आम बात नहीं है। इसके लिए दोनों ने एक स्थानीय नेता और बिजनेसमैन से भी मदद मांगी है। वो चाहती हैं कि नेता उन्हें अमीर पति ढूंढने में मदद करे।

अश्लील वीडियो को लेकर आ चुकी हैं चर्चा में
हैरानी वाली बात ये है कि मदद के लिए वो मान भी गए हैं। इसके लिए वो फोर्ब्स की लिस्ट तलाश रहे हैं और रूस का सबसे अमीर आदमी ढूंढ रहे हैं। दोनों बहनें इससे पहले भी चर्चा में आईं थीं जब उन्होंने ऐसे वीडियो में शामिल हुई थीं जिसमें एक ब्ल़ॉगर ने उनकी स्कर्ट उठाई थी। इसकी काफी आलोचना हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications