ये भूलभुलैया नहीं! हरियाणा की दहलीज पर कदम रखते ही पहुंच जाएंगे राजस्थान, आखिर क्या है इस घर में ऐसा?
Unique Home in Rajasthan Haryana border: घर से दूर किसी दूसरे राज्य या दूसरी जगह जाने के लिए अकसर इंसान को समय निकालकर गाड़ी लेकर जाना पड़ता है। मगर जरा सोच कर देखिये कि अगर आप किसी ऐसे घर में रह रहे हों, जहां बैठे-बैठे आप दूसरी जगह पहुंच जाएं तो कैसा रहेगा।
हम ये बात यूं ही नहीं कह रहे या फिर किसी कहानी की बात नहीं कर रहे। ऐसा घर असल जिंदगी में भी एग्जिस्ट करता है। और इस घर में जो कोई भी आता है, राजस्थान और हरियाणा की हवा का आनंद लेता है। अब आपके मन में सवाल खड़ा हो रहा होगा कि आखिर ये घर कितना बड़ा है।

आधा घर रेवाड़ी और आधा राजस्थान में पहुंच जाता है। ये घर है दायमा परिवार का। इस परिवार का ये घर राजस्थान और हरियाणा बॉर्डर पर है। घर का एक कमरा हरियाणा में है और उसका आंगन राजस्थान में।
जब भी कोई घर का दरवाजा खोलता है तो हरियाणा नजर आता है। तेज हवाएं राजस्थान की ओर से बहकर सीधे घर की ओर आती हैं। इस घर की नींव के साथ यहां रह रहे लोगों के बीच रिश्तों की नींव भी बेहद मजबूत है। यहां एक भाई हरियाणवी है और दूसरा राजस्थानी।
इस परिवार की राजनीतिक पकड़ भी काफी मजबूत है। यहां चाचा हरियाणा से पार्षद रह चुके हैं तो भतीजा राजस्थान में पार्षद है। चाचा-भतीजे की राजनीति में अच्छी खासी भागीदारी है।












Click it and Unblock the Notifications