इराक और अफगानिस्तान में जंग लड़ने वाली 'महिला वॉर हीरो' बनी सेक्स वर्कर, बताई ये वजह
नई दिल्ली, 9 मई: इन दिनों ब्रिटेन की एक महिला फौजी की खूब चर्चा हो रही है, इसकी वजह है रिटायरमेंट के बाद उनका नया पेशा। अब वो बतौर सेक्स वर्कर काम कर रही हैं। कई लोगों ने उनके नए पेशे पर सवाल उठाए, लेकिन उन्होंने कभी उसे गलत नहीं समझा। अब उन्होंने इस पेशे को चुनने के पीछे की मजबूरी दुनिया को बताई है।

14 साल सेना में किया काम
रिटायर महिला सैनिक का नाम ग्रेस पार्कर है, जो ब्रिटेन के शेफिल्ड में रहती हैं। उन्होंने 14 साल तक सेना में काम किया। इस दौरान वो बेस्ट रिक्रूट अवॉर्ड से सम्मानित भी हुईं। ग्रेस के मुताबिक वो सेना की रॉयल इंजीनियर्स विंग में थीं। जब ब्रिटिश सेना ने इराक में ऑपरेशन शेडर चला रखा था तो उन्होंने उसमें हिस्सा लिया। इसके लिए उन्हें प्रशस्ति पत्र भी मिल चुका है।

2019 में शुरू हुआ बुरा वक्त
इराक के बाद 2009 में उनकी पोस्टिंग युद्धग्रस्त अफगानिस्तान में हुई। वहां पर उन्होंने आतंकियों से लोहा लिया। हालांकि वहां पर उन्होंने सिर्फ 6 महीने ही काम किया। ग्रेस के मुताबिक उनकी जिंदगी में सबसे मुश्किल भरा साल 2019 था। उस दौरान PTSD और डिप्रेशन का शिकार होने के बाद उन्हें मेडिकली डिस्चार्ज कर दिया गया। इसके बाद उनका बुरा वक्त शुरू हुआ।

शादी भी टूट गई
उन्होंने बताया कि उनकी शादी टूट गई थी। जिस वजह से वो जिंदगी में अकेली हो गईं। इसके बाद उन्होंने नर्सिंग की पढ़ाई की और मां के साथ रहने लगीं। फिर कोविड का दौर शुरू हुआ, उनके लिए हालत बिगड़ते जा रहे थे। उनको पैसों की काफी ज्यादा जरूरत थी, जिस वजह से उन्होंने सेक्स वर्कर बनने का फैसला किया। उस दौरान उनको एक शख्स ने ऑफर दिया था और उन्होंने एक ही बार में हां कर दिया। वो एक घंटे के लिए 120 पाउंड चार्ज करती हैं। भारत के हिसाब से ये राशि 11 हजार के आसपास होगी।

आर्मी के लिए था मन में गुस्सा
ग्रेस के मुताबिक शुरू में उनको थोड़ा अजीब लगता था, लेकिन फिर वो इस हालात में ढल गईं। उन्होंने कभी सोचा नहीं था कि उनको ऐसा पेशा अपनाना पड़ेगा। वो इसके लिए किसी को दोषी नहीं मानती हैं, ये विकल्प उन्होंने खुद चुना था, लेकिन जब वो मेडिकली डिस्चार्ज हुईं तो आर्मी के लिए उनके मन में थोड़ा गुस्सा जरूर था।












Click it and Unblock the Notifications