Starbucks ने कर्मचारी को निकाला, बदले में महिला ने लीक कर दी सारी कॉफी रेसिपी
Starbucks employee leaked recipe: अंतरराष्ट्रीय कॉफीहाउस चेन स्टारबक्स के आउटलेट्स आपको हर बड़े शहर में देखने को मिलेंगे। स्टारबक्स की कॉफी के लोग दीवाने भी हैं। लेकिन क्या स्टारबक्स से जितना खुश ग्राहक हैं, उतना ही खुश उसके कर्मचारी भी हैं? हालांकि, हालिया घटनाक्रम को देखने के बाद ऐसा लगता तो बिल्कुल भी नहीं है।
हाल ही में स्टारबक्स से निकाली गई एक महिला कर्मचारी ने कंपनी से बदला लेने के लिए ऐसा कुछ किया, जिसे सुनने के बाद आप भी हैरत में पड़ जाएंगे कि भला कोई ऐसा कैसे कर सकता है। स्टारबक्स में काम करने और फिर अपनी नौकरी खोने के बाद इस महिला ने कंपनी की ड्रिंक्स रेसिपी को लीक कर डाला।

जी हां! अब इस कर्मचारी की सोशल मीडिया पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है। ट्विटर पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया कि एक स्टारबक्स के कर्मचारी को कंपनी से निकाला गया तो उसने आउटलेट की हर रेसिपी को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। आपका स्वागत है। फोटोज में आइस्ड शेकन एक्सप्रेसो से लेकर मोचा फ्रैपोकिनो तक रेसिपी को कैसे बनाया जाता है, ये दिखाया गया था। इसमें जिन चीजों का इस्तेमाल होता है, वो भी कर्मी ने डिटेल में बताया हुआ था।
सोशल मीडिया पर इस पोस्ट को खूब सारे रिएक्शन मिले। लोग हर तरह की कॉफी की रेसिपी देखने के बाद काफी हैरान रह गए। लोग इस पोस्ट पर जिस तरह के रिएक्शन दे रहे थे उससे साफ नजर आ रहा था कि वे पोस्ट से निराश तो बिल्कुल भी नहीं हैं। वे तो रेसिपी देखने के बाद कुछ ज्यादा ही एक्साइटेड दिखे।
इस रेसिपी को देखने के बाद एक यूजर ने कहा कि अब हम अपनी ड्रिंक्स बनाएंगे और इसे नाम देंगे- होमबक्स। एक और ने कहा कि अब हमें स्टारबक्स जाने की कोई जरूरत नहीं है। एक और ने कहा कि मुझे तो सारे पेज पता चल गए जब भी ऑर्डर करूंगा। एक ने कहा कि वो कॉलेज के दिन। कई लोगों ने तो कर्मचारी को धन्यवाद कहा। वहीं कई लोगों ने उस कर्मचारी के प्रति थोड़ा सहानुभूति जताते हुए चिंता जाहिर की कि अब उसका क्या होगा। कहीं वो किसी बड़ी परेशानी में ना फंस जाए।
यहां देखें कर्मचारी का पोस्ट












Click it and Unblock the Notifications