VIDEO: बच्चों को खाने जा रहा था कोबरा, तो आगे आकर खड़ी हुई गिलहरी, देखें कैसे सिखाया सबक

नई दिल्ली, 9 मार्च: कोबरा दुनिया के सबसे खतरनाक जानवरों में से एक है, जो अपने शिकार को बुरी तरह मारता है। कहते हैं कि अगर कोबरा ने ढंग से एक डंक मार दिया, तो उसके शिकार का बचना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है। अब हम आपको एक ऐसा वीडियो दिखाने जा रहे हैं, जहां एक छोटे से जानवर ने कोबरा के मंसूबों पर पानी फेर दिया।

(वीडियो-नीचे)

झाड़ियों में दिया था बच्चे को जन्म

झाड़ियों में दिया था बच्चे को जन्म

दरअसल एक गिलहरी ने झाड़ियों के बीच में बच्चों को जन्म दिया था। कई दिनों से वो उनकी रखवाली कर रही थी। एक दिन वहां पर अचानक पीले रंग का कोबरा पहुंच गया। वो गिलहरी के शिकार की फिराक में था, लेकिन वो काफी तेज थी, ऐसे में कोबरा ने उसके बच्चों की ओर रुख किया।

आगे आकर खड़ी हुई गिलहरी

आगे आकर खड़ी हुई गिलहरी

गिलहरी कोबरा का प्लान समझ गई थी। उसे पता था कि वो झाड़ियों के बीच जाकर उसके बच्चों को खा जाएगा। इस वजह से गिलहरी वहां से भागी नहीं, उसने सांप से लड़ने का फैसला किया। इसके बाद वो कोबरा के आगे आकर खड़ी हो गई। कोबरा ने कई बार उस पर अपना जहर फेंका, लेकिन वो पीछे नहीं हटी।

ये हुआ अंजाम

ये हुआ अंजाम

कोबरा समझ गया था कि अब उसके लिए गिलहरी के बच्चों को खाना मुश्किल भरा काम हो गया है। ऐसे में उसने पहले गिलहरी के शिकार का सोचा। वो उसके पीछे पड़ गया, लेकिन गिलहरी ने भी हार नहीं मानी। वो वहां पर डटी रही और अंत में कोबरा को पीछे हटने पर मजबूर होना पड़ा।

क्या है कोबरा की खासियत?

क्या है कोबरा की खासियत?

वैज्ञानिकों के मुताबिक कोबरा कैटेगरी में 300 तरह के सांप होते हैं। ये सबसे जहरीले सांपों में से एक हैं। इनका जहर न्यूरोटॉक्सिक होता है। कहा जाता है कि अगर एक कोबरा ढंग से वार करे तो वो एक डंक में बड़े हाथी को मौत की नींद सुला सकता है। जब भी ये अपने शिकार पर हमला करता है, तो उसकी आंखों में जहर फेंकता है, जिससे वो अंधा हो जाता है। फिर उसे पकड़कर निगलने में आसानी होती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+