कॉकपिट में गुजिया और कॉफी रखना पड़ा भारी, एयरलाइन ने दो पायलट्स को किया ऑफ रोस्टर
Spicejet took action against two pilots: स्पाइसजेट के दो पायलट्स को उस वक्त ड्यूटी से हटा दिया गया, जब उन्होंने कॉकपिट में गुजिया और कॉफी पी। तस्वीरें वायरल होते ही अधिकारी एक्शन में आ गए और दोनों को ऑफ रोस्टर कर दिया।

Spicejet takes action on two Pilots: स्पाइसजेट के दो पाइलट्स को गुजिया और कॉफी का ग्लास पीना उस वक्त भारी पड़ गया, जब एयरलाइन ने दोनों को ऑफ रोस्टर कर दिया। दरअसल होली के दिन फ्लाइट डेक के सेंटर कंसोल के ऊपर इन पायलट्स ने कॉफी का ग्लास रखा हुआ था। साथ ही गुजिया भी थी। अधिकारियों की मानें, तो पायलटों ने ऐसा काम करके यात्रियों की सुरक्षा को खतरे में डाल दिया। होली के दिन की इस घटना को लेकर अधिकारी काफी सख्ती में आ गए और पायलट्स को उड़ान ड्यूटी से हटा दिया।
बताते चलें कि ये घटना दिल्ली से गुवाहाटी जाने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट में हुई थी। होली के दिन यानी 8 मार्च 2023 को ये घटना हुई। इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक, दोनों पायलटों को रोस्टर से हटा दिया गया है और पूरे मामले की जांच चल रही है। इस घटना के सामने आने के बाद से अधिकारी काफी सख्ती बरत रहे हैं।
Two pilots of @flyspicejet have been off roster (removed from flying duty) for celebrating Holi while operating the flight. The incident happened last Wednesday. While having Gujiya on the #Delhi #Guwahati flight. 🙈 #AvGeek via @Ashoke_Raj pic.twitter.com/jDFOZEagtq
— Saleem Iqbal Qadri (@SaleemQadri_) March 16, 2023
घटना पर टिप्पणी करते हुए स्पाइसजेट एयरलाइन के प्रवक्ता ने कहा कि कॉकपिट के अंदर खाने को लेकर एयरलाइन की एक सख्त नीति है, जिसका पालन सभी क्रू मेंबर्स को करना होता है। उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। तब तक के लिए दोनों को ही ऑफ रोस्टर किया गया है।
जानकारी के मुताबिक, जिस वक्त दोनों पायलट कॉकपिट के अंदर गुजिया और कॉफी का मजा ले रहे थे, तो प्लेन 37 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा था। देखते ही देखते पायलट्स की गुजिया और कॉफी की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी और डायरेक्टर जनरल सिविल एविएशन ने एयर लाइन को निर्देश दिए कि वे तुरंत ही पायलट्स की पहचान कर तुरंत एक्शन ले।
वहीं कई सीनियर पायलट्स ने भी इस तरह के ढंग से होली मनाने को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि इस तरह के ढंग से फ्लाइट में लापरवाही नहीं होनी चाहिए। यात्रियों को इससे खतरा पहुंच सकता है। इसके साथ ही उन्होंने यात्रियों की जान के साथ कोई भी कॉम्प्रोमाइज करने को लेकर मनाही की है।
-
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications