'ना करें धूम्रपान वरना दिख सकते हैं भगवान...' पायलट ने शानदार तरीके से की अनाउंसमेंट, VIDEO ने जीता दिल
इन दिनों स्पाइसजेट के पायलट मोहित तेवतिया का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे पोएटिक अंदाज में यात्रियों के सामने खड़े होकर अनाउंसमेंट कर रहे हैं।

सफर अगर लंबा होने के साथ-साथ मजेदार भी हो तो कब बीत जाए, पता ही नहीं चलता। फ्लाइट में कभी कभार दो घंटे बिताने भी मुश्किल हो जाते हैं। ऐसे में अगर अटेंडेंट ही मजेदार हों, तो क्या कहने। वैसे यहां बात फ्लाइट के कप्तान यानी पाइलेट की हो रही है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जहां फ्लाइट कैप्टन टेकऑफ से पहले यात्रियों को पोएटिक अंदाज में समझाइश दे रहे हैं। कैप्टेन के बोलने का अंदाज लोगों को बेहद पसंद भी आ रहा है। देखते ही देखते वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा।

पायलट की शानदार अनाउंसमेंट
आपको याद होगा कि स्पाइसजेट पायलट अपनी इन फ्लाइट अनाउंसमेंट के चलते जमकर सुर्खियों में बने हुए थे। तब उनकी अनाउंसमेंट ने लोगों का दिल जीत लिया था। एक बार फिर मोहित तेवतिया अपनी शानदार अनाउंसमेंट को लेकर चर्चा में हैं। जो भी इस वीडियो को देख रहा है, खुद को मुस्कुराने और उनकी तारीफ करने से रोक नहीं पा रहा है।
वायरल हुआ वीडियो
हाल ही में इंस्टाग्राम पर शेयर एक वीडियो में तेवतिया को यात्रियों के सामने खड़े होकर अनाउंसमेंट करते देखा जा सकता है। घोषणा के दौरान वे कह रहे थे कि जरा दें फेफड़ों को आराम और ना करें धूम्रपान, वरना दंडनीय हो सकता है अंजाम। इसी तरह पोएटिक अंदाज में उन्होंने अपना अनाउंसमेंट पूरा किया।

वीडियो को दिया ये कैप्शन
जब तेवतिया अनाउंसमेंट कर रहे थे, तो किसी यात्री ने सुनकर तालियां बजाना शुरू कर दिया। पायलट की तारीफ में वीडियो के कैप्शन में भी लिखा है कि शानदार पोएटिक पायलट और बेहतरीन इंसान के साथ फ्लाइट में सफर करने का मौका मिला।

2022 में भी वायरल हुआ था वीडियो
बता दें कि मोहित तेवतिया के अनाउंसमेंट का एक वीडियो 2022 में भी खूब वायरल हुआ था। ये अनाउंसमेंट दिल्ली से श्रीनगर की फ्लाइट का था। हालांकि, वीडियो में तेवतिया का चेहरा नहीं दिख रहा था। तब भी उन्होंने बेहद मजेदार अंदाज में यात्रियों से एतहितात बरतने की गुजारिश की थी।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications