OMG! एक थप्पड़ में बिगाड़ देता है हाल! हथेली से 1 मिनट में फोड़ डाले 39 तरबूज
शख्स के हाथों में गजब की पॉवर है। उसने खुली हथेलियों से एक मिनट के भीतर 39 तरबूज फोड़ डाले। हथेलियों में इस बेजोड़ ताकत के लिए उसका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गया।
Man Slapped 39 Watermelons in a minute: अगर में सख्त से सख्त चीजों को काटने के लिए अपनी हथेली को सक्षम बना लें तो चाकू जैसी धारदार चीज का क्या मतलब रह जाएगा? ये कोई असंभव सी बात नहीं बल्कि हकीकत में सच होने वाली बात है। दरअसल, एक शख्स ने अपने खुली हथेलियों से एक मिनट के भीतर 39 तरबूज हाथों से फोड़कर इसे साबित भी कर दिया। शख्स का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज हो गया।

एक मिनट में फोड़े 39 तरबूज
स्पेनिश एथलीट रॉबर्टो रोड्रिगेज की हथेलियों में वो ताकत है, जिससे सख्त से सख्त तरबूज के चीथड़े बिगड़ जाते हैं। इसी दम पर उन्होंने अपना नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज करा लिया। उन्होंने अपनी हथेलियों से एक मिनट में 39 तरबूज तोड़ते हुए देखा जा सकता है।
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने साझा किया Video
एथलीट रॉबर्टो रोड्रिगेज का तरबूज फोड़ते हुए वीडियो साझा किया गया है। इसे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने खुद शेयर किया है। वीडियो क्लिप में देखा जा सकता है कि इटली के एक टीवी चैनल के स्पेशल कार्यक्रम 'लो शो देई रे' के सेट पर विश्व रिकॉर्ड बनाते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में रॉबर्ट को खुले हाथ से तरबज तोड़ते हुए देखा जा सकता है।
यूजर्स ने किए फनी कमेंट्स
सोशल मीडिया यूजर्स रॉबर्टो का वीडियो देख लोग आश्चर्य में हैं। यूजर्स का मानना है कि अगर कोई रॉबर्टो से पंगा ले ले तो उसका क्या हाल होगा। एक यूजर ने लिखा, " मैं तो इस आदमी से कभी पंगा ना लूं। एक हाथ में इतनी ताकत है। अगर दोनों का प्रयोग कर दे तो क्या हाल होगा?" जबकि एक अन्य यूजर ने थप्पड़ मारने और पीटने में अंतर को लेकर बात की। सवाल किया कि गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड थप्पड़ को क्या मानता है। क्योंकि थप्पड़ मारना और पीटना दो बिल्कुल अलग बाते हैं। इसके जवाब में गिनीज ने कहा, "यह आधिकारिक रिकॉर्ड शीर्षक नहीं है, लेकिन एक आकर्षक शब्द जरूर है"।
पंच से 78 तरबूज फोड़ने का वर्ल्ड रिकॉर्ड
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, एक मिनट में खुले हाथ से 39 तरबूज तोड़ने का ये पहला वर्ल्ड रिकॉर्ड है। जो कि इटली टीवी शो 'लो शो देई' के सेट पर बना है। हालांकि की पंच से एक मिनट में इससे दोगुना तरबूज फोड़ने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना है। जो एडकर स्कैंडुरा के नाम है। उन्होंने टीवी शो 'लो शो देई' के सेट पर ही ये रिकॉर्ड बनाया था। एक मिनट में पंच का उपयोग करके उन्होंने 78 तरबूज फोड़े थे।












Click it and Unblock the Notifications