बेटे की पार्टनर निकली बाप की Ex गर्लफ्रेंड, नए बच्चे के 'असली पिता' को लेकर टेंशन में तीनों
Reddit पर एक शख्स ने अपना दुख बयां किया है। उसने बताया कि उसके बेटे की पार्टनर उसकी एक्स गर्लफ्रेंड है।

45 साल का एक शख्स अपने घर में बैठकर आराम कर रहा था, तभी उसका बेटा वहां आया और उसने अपने रिलेशन के बारे में उनको बताया। बेटे के रिश्ते की बात सुनकर वो खुश हुए और उस लड़की से मिलने की इच्छा जताई, लेकिन जब वो दोनों मिले, तो तीनों के होश उड़ गए। उनके सामने अतीत की एक बुरी कहानी थी। अब उन्होंने सोशल नेटवर्किंग साइट Reddit पर अपना दुख बयां किया है। (तस्वीरें-सांकेतिक)

लड़की से था उनका रिश्ता
शख्स के मुताबिक उनके बेटे की गर्लफ्रेंड के साथ उनका पुराना रिश्ता था, दोनों ने कुछ वक्त तक डेट किया, लेकिन फिर उनका ब्रेकअप हो गया। अब वो उस लड़की को अपने बेटे की पार्टनर के रूप में देखकर हैरान हैं। उनको बहुत ही अजीब लग रहा और ये भी समझ नहीं आ रहा कि वो क्या करें।

डेटिंग ऐप के जरिए मुलाकात
अपने पास्ट को याद करते हुए शख्स ने कहा कि वो उस लड़की से एक डेटिंग ऐप के जरिए करीब दो साल पहले मिले थे। शुरू में दोनों दोस्त थे, लेकिन फिर उनका रिश्ता प्यार में बदल गया। हालांकि कुछ वक्त बाद उनके रिश्ते में दरार आई और उन्होंने अलग होने का फैसला किया। इसके बाद उनके बीच कोई संपर्क नहीं था।

लड़की भी कंफ्यूज?
सबसे बड़ी हैरानी की बात ये है कि उस लड़की को डेढ़ साल का बेटा है। अब बाप-बेटे ये समझ नहीं पा रहे कि उसका असली बाप कौन है? लड़की को भी उसके बाप के बारे में पूरी तरह से नहीं पता। हालांकि शख्स का दावा है कि वो लड़की के साथ बहुत कम वक्त के लिए रिश्ते में थे, ऐसे में उनके बच्चे के पिता होने की संभावना कम है।

बेटे का क्या रिएक्शन?
उन्होंने आगे बताया कि आप लोग कल्पना नहीं कर सकते कि उस वक्त कितने मुश्किल हालात थे। उन्होंने अपने बेटे से हिम्मत जुटाकर बात की। जिसके बाद बेटा भी बहुत ज्यादा परेशान हो गया। हालांकि वो उसके साथ चीट नहीं करना चाहते थे, ऐसे में उन्होंने उसे सारी बातें बता दी। उनको लगा था कि बेटा उन पर गुस्सा करेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। वो शांति से उन सब बातों को सुनता रहा।

क्यों नहीं करवा रहे डीएनए?
फिलहाल अब उनका बेटा उनसे दूर चला गया। उसने उन्हें मैसेज किया कि वो उनको बहुत प्यार करता है। उसे बस कुछ वक्त चाहिए, इन सब चीजों को समझने के लिए। उसकी पार्टनर से भी उनकी कोई बात नहीं हुई। वैसे वो डीएनए टेस्ट करके बच्चे के पिता का पता लगा सकते हैं, लेकिन अभी तक दोनों ने उस पर विचार नहीं किया है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications