'KISS नहीं कर पाती थी...' महिला को चढ़ी अजीबोगरीब सनक, तो कटवा दी अपनी जीभ
Woman cut tongue: महिला का कहना है कि उसने अपनी जीभ के एक हिस्से को कटवाने का फैसला लिया क्योंकि उसे किस करते हुए बेहद परेशानी होती थी।

Influencer cuts her tongue: सोशल मीडिया पर लोग अपने अजीबोगरीब एक्सपीरियंस शेयर करते रहते हैं। लेकिन एक महिला ने लोगों को उस वक्त हैरान कर दिया जब उसने बताया कि उसने अपनी जीभ ही कटवा दी। महिला ने इसके पीछे का जो कारण बताया, उसे जानकर आप भी दांतों तले उंगली दबा देंगे।
इन दिनों एक इन्फ्लुएंसर अपनी जीभ के हिस्से को कटवाकर सुर्खियों में आ गई है। महिला का कहना है कि उसे किस करते हुए दिक्कत होती थी, जिसके बाद उसने ये फैसला लिया।
महिला के अंदर आया कॉन्फिडेंस
जेहली जी नाम की महिला ने लिंगुअल फ्रेनुअम यानी कि जीभ के नीचे पाई जाने वाली एक झिल्ली को कटवाने का फैसला लिया। अजीब बात तो ये है कि इसे कटवाने के बाद महिला का कहना है कि उसके अंदर ज्यादा कॉन्फिडेंस आ गया है।
क्या बोली महिला?
बताते चलें कि कभी कभी लिंगु्अल फ्रेनुअम की तह बहुत पतली या फिर छोटी होती है, जिससे अकसर बोलते हुए या फिर सांस लेने में कठिनाई हो सकती है। जेहली ने कहा कि किस करते हुए उनकी लिंगुअल फ्रेनुअम से उन्हें काफी परेशानी होती थी और ये उनकी जिंदगी को भी काफी प्रभावित कर रही थी।
क्यों कटवाया लिंगुअल फ्रेनुअम?
इसे कटवाने के बाद महिला को अहसास हुआ कि ये उसकी जिंदगी का सबसे अच्छा फैसला था। डेली स्टार से बात करते हुए महिला ने कहा कि जब भी मैं फ्लर्ट करती थी, तो लिंगु्अल फ्रेनुअम मेरे रास्ते में आ जाता था। अकसर जब मैं बोलती थी तो लोग हंसते थे। इसके अलावा मुझे किस करते हुए भी परेशानी होती थी।
'ये मेरी जिंदगी का...'
ये पूरा प्रोसीजर डेंटिस्ट की एक टीम ने की। इलाज करवाने के बाद जेहली जल्दी ठीक भी हो गई। महिला का कहना है कि अपनी लव लाइफ में उसे कभी भी कॉन्फिडेंस महसूस नहीं हुआ। उसका अफसोस यही है कि वो जल्दी इस ट्रीटमेंट के लिए नहीं गई। महिला का कहना है कि सर्जरी मेरी जिंदगी की सबसे अच्छी चीजों में से एक है। इसने मेरी लाइफ में 100 प्रतिशत बदलाव ला दिया।












Click it and Unblock the Notifications