अब तक 129 बच्चों का बाप बन चुका है यह शख्स, इस साल भी पैदा होंगे 9 बच्चे, 150 बच्चे पैदा करना है लक्ष्य
हम आपको रियल लाइफ के विकी डोनर से मिलवाने जा रहे हैं। यह शख्स स्पर्म डोनेट कर अब तक सैकड़ों दंपति की जिंदगी खुशियों से भर चुका है।
लंदन, 29 जनवरी। आपने आयुष्मान खुराना की सुपरहिट फिल्म 'विकी डोनर' तो देखी होगी। स्पर्म डोनेट कर वह कई दंपति की सूनी गोद भरने का काम करते हैं। ये तो हुई रील लाइफ की बात अब हम आपको रियल लाइफ के विकी डोनर से मिलवाने जा रहे हैं। यह शख्स स्पर्म डोनेट कर अब तक सैकड़ों दंपति की जिंदगी खुशियों से भर चुका है।

स्पर्म डोनेट कर अब तक 129 बच्चे पैदा कर चुके हैं क्लाइव
ये हैं ब्रिटेन के रिटायर्ड टीचर क्लाइव जोंस। जोंस वर्तमान में 66 साल के हो चुके हैं, लेकिन वह 55 साल की उम्र से स्पर्म डोनेट करने का काम कर रहे हैं। जोंस अभी तक 129 बच्चों के पिता बन चुके हैं और इस साल उनके 9 और बच्चे होने वाले हैं। उनकी उम्र को देखते हुए डॉक्टर्स उनसे ऐसा न करने की सलाह दे चुके हैं, लेकिन क्लाइव हैं कि अपने फैसले से पीछे हटने को तैयार ही नहीं। अपनी इस सर्विस के लिए क्लाइव कोई पैसा नहीं लेते। क्लाइव कहते हैं कि बच्चा पैदा होने के बाद दंपति के चेहरे पर खुशी देखकर ही वह खुश हो जाते हैं।

इतने बच्चे पैदा करने का है लक्ष्य
क्लाइव ने कहा कि स्पर्म डोनेट करने का काम में अभी कुछ और सालों तक करूंगा। मेरा लक्ष्य 150 बच्चे पैदा करना है। क्लाइव ने कहा कि मैं ऐसे बहुत से क्लीनिक और दलालों को जानता हूं तो स्पर्म डोनेट नहीं करते बल्कि इसे बेचते हैं। जबकि मैं लोगों के चेहरे पर खुशी देखने के लिए ऐसा करता हूं। एक बार एक दादी ने मुझे मैसेज कर धन्यवाद दिया था। मैं बस लोगों से अपने पेट्रोल का खर्चा लेता हूं, वो भी कभी कभी। मेरे पास बहुत पैसा है। मुझे उनसे पैसे लेने की कोई जरूरत नहीं है।

आधिकारिक तौर पर स्पर्म डोनेट नहीं कर सकते क्लाइव
क्लाइव आखिकारिक तौर पर स्पर्म डोनेट नहीं कर सकते हैं, क्योंकि स्पर्म डोनेट करने की अधिकतम उम्र 45 वर्ष है। इसलिए उन्होंने स्पर्म डोनेट करने के लिए फेसबुक का सहारा लिया और ऐसे लोगों से संपर्क साधा जिन्हें इसकी जरूरत थी। क्लाइव ने कहा कि मेरी तरह कई लोगों के लिए बच्चे बेहत महत्व रखते हैं। क्योंकि वह बिना लाइसेंस के स्पर्म डोनेट कर रहे हैं इसलिए ब्रिटेन के कई क्लिनिक ने उन्हें चेतावनी जारी की है, लेकिन इसकी परवाह किए बिना वह शिद्दत के साथ अपना कर्तव्य निभा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications