VIDEO: जिस शॉवर से नहा रहे थे लोग, उसके अंदर था सांपों का अड्डा, इस तरह खुली पोल
नई दिल्ली, 14 मार्च: पहले के जमाने में सांप सिर्फ जंगलों में ही पाए जाते थे, लेकिन वहां पर इंसानों की दखल बढ़ती चली गई। जिस वजह से अब गांव हो या शहर, हर जगह पर सांप दिख जाते हैं। अगर आप ध्यान ना दें तो ये आपके घर में ही डेरा जमा लेंगे और आपको पता भी नहीं चलेगा। इस तरह का एक मामला अमेरिका में देखने को मिला है।

शॉवर में आ रही थी दिक्कत
दरअसल अमेरिका के ओक्लाहोमा में एक घर में बने बाथरूम के शॉवर में कुछ दिक्कत आ रही थी। इस पर घर वालों ने उसे सही करवाने का मन बनाया। शुरू में वहां पर पहुंचे प्लंबर को कुछ समझ नहीं आया, जिस वजह से शॉवर पैन के नीचे उन्होंने खुदाई करने की सोची। जब टाइल्स को हटाकर वहां पर गड्ढा खोदा गया तो सभी के होश उड़ गए।

10 सांप निकले
शॉवर पैन के नीचे पाइप के पास करीब 10 सांप थे, जिसमें से एक-दो की लंबाई 5 फीट के आसपास थी। वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि गड्ढे के पास बाथरूम की एक पाइप थी, जिसमें कई सांप पड़े हैं। गड्ढा हटते ही एक काले रंग का सांप बाहर की ओर जाने लगा, जो देखने में किंग कोबरा लग रहा था। वहीं सांपों को देखकर आसपास के लोगों की हालत खराब हो गई।

लोगों ने किए ऐसे कमेंट
ये वीडियो सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हो रहा है। इस पर एक शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा कि अब नहाते वक्त सावधान रहना पड़ेगा। एक दूसरे शख्स ने लिखा कि सोचो अगर ये सांप पाइप के रास्ते शॉवर में आ जाते और वहां से आपके ऊपर गिरते तो क्या होता?

जब कार में घुसा अजगर
वैसे सांप कब कहां पहुंच जाए किसी को नहीं पता। अभी हाल ही में थाईलैंड में एक 12 फीट के अजगर का वीडियो सामने आया था, जो कार की डैशबोर्ड में घुस गया था। उसको निकालने के लिए लोगों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।












Click it and Unblock the Notifications