VIDEO: अपने से कई गुना बड़ी जंगली छिपकली से कोबरा ने ले लिया पंगा, दोनों हार मानने को नहीं थे तैयार
कोबरा एक खतरनाक सांप है, जिसके जहर की एक बूंद बड़े से बड़े जानवर को मार सकती है, लेकिन कभी-कभी ये शानदार शिकारी ओवर कॉन्फिडेंस में आ जाते हैं, जिससे उनको काफी ज्यादा नुकसान होता है। अब इससे जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा। हालांकि ये कुछ साल पुराना है। (वीडियो-नीचे)

कहां का है वीडियो?
वायरल वीडियो क्रूगर नेशनल पार्क का है। कुछ साल पहले बहुत से पर्यटक वहां पर जानवरों को देखने निकले थे। तभी रास्ते में बड़ी छिपकली की एक प्रजाति मॉनिटर लिजार्ड दिखी। जिसके पीछे एक कोबरा सांप लगा हुआ था। जब तक पर्यटक कुछ समझ पाते तब तक सांप ने उस पर हमला बोल दिया।

गर्दन पर किया वार
किंग कोबरा का साइज काफी ज्यादा बड़ा था, लेकिन छिपकली उससे भी बहुत ज्यादा विशाल थी। ऐसे में उससे लड़ना सांप के लिए मुश्किल था, लेकिन उसने हार नहीं मानी। वो लगातार मॉनिटर लिजार्ड पर वार करता रहा। कई बार तो उसने उसकी गर्दन दबोचने की कोशिश की, लेकिन उसका साइज बहुत ज्यादा बड़ा था, ऐसे में वो नाकामयाब रहा।

क्या हुआ अंजाम?
वीडियो को फिल्माने वाली हेलन के मुताबिक कैंप को छोड़ते ही उनको ये नजारा दिखा था। पास आने पर पता चला कि बड़ी छिपकली और कोबरा में जंग चल रही। दोनों बीच सड़क पर ही लड़ रहे थे। छिपकली के ऊपर कई घाव थे, लेकिन वो चलती रही। अंत में सांप पर्यटकों के कार के पास पहुंचा और वो डर गया। इसके बाद वो वहां से भाग निकला, जबकि घायल छिपकली जंगल में चली गई।

सांपों से इंसानों को बचाती है मॉनिटर लिजार्ड
वैसे बहुत से लोगों को लगता है कि मॉनिटर लिजार्ड में जहर होता है, लेकिन ये धारणा गलत है। ये इंसानों को नुकसान नहीं पहुंचाते बल्कि उनकी रक्षा करते हैं। जीव विशेषज्ञों के मुताबिक मॉनिटर लिजार्ड का पसंदीदा खाना सांप के अंडे है। ये उनको खाकर सांपों की आबादी कम करती है। अगर ये पृथ्वी पर ना रहें, तो सांपों की संख्या तेजी से बढ़ेगी। ऐसे में इंसानों के लिए भी खतरा बढ़ जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications