पकड़ा गया सांप, तो खुद को ही देने लगा सजा! शरीर में गड़ाए जहरीले दांत और फिर...देखें Video

नई दिल्ली, 09 दिसंबर। सोशल मीडिया पर इन दिनों सांप का एक हैरान कर देने वाला वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस खतरनाक जहरीले जीव से हर कोई दूर ही रहना पसंद करता है, क्योंकि ये किसी भी वयस्क की जान लेने के लिए काफी है। आपने अक्सर छोटे-बड़े सापों को उसके शिकार को निगलते देखा होगा, लेकिन इंटरनेट पर वायरल वीडियो में एक नाग खुद को ही निगलने की कोशिश कर रहा है। आखिर इसके पीछे की क्या वजह है, आइए जानते हैं।

सांप का अजीबोगरीब वीडियो वायरल

सांप का अजीबोगरीब वीडियो वायरल

स्नेक वर्ल्ड नाम के एक इंस्टाग्राम आई से पोस्ट किए गए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि स्नेक कैचर द्वारा पकड़ा गया एक सांप खुद को ही काट रहा है। ऐसा लगता है कि मानों वो खुद को ही निगलने की कोशिश कर रहा है। वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं लेकिन सांप की इस हरकत के पीछे की वजह भी पूछ रहे हैं। कुछ यूजर्स ने कहा कि पकड़े जाने का गुस्सा सांप खुद पर निकाल रहा है।

खुद पर निकाला गुस्सा!

खुद पर निकाला गुस्सा!

वीडियो में देख सकते हैं कि सांप कई फीट लंबा है और जहरीला भी प्रतित होता है। हालांकि खुद को निगलने की उसकी कोशिश नाकामयाब रहती है क्योंकि स्नेक कैचर उसे ऐसा करने से रोक देता है। वीडियो कहां का इस बात का तो पता नहीं चल पाया है लेकिन सांप की यो अजीबोगरीब हरकत देख सभी हैरान है। इसके पीछे की क्या वजह है, यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

हजारों लोगों ने देखा वीडियो

हजारों लोगों ने देखा वीडियो

हालांकि सांप विशेषज्ञों का मानना है कि यह समान्य है, कई बार सांप अपना गुस्सा दिखाने के लिए ऐसी हरकतें करते हैं। देखा जा सकता है कि सांप खुद का ही शरीर काट रहा है, धीरे-धीरे निगलने की भी कोशिश कर रहा है। हालांकि वो इसमें कामयाब नहीं हो पाता है। वीडियो में ये दृश्य काफी हैरान करने वाला लगता है। अब तक इस वीडियो को हजारों लोगों द्वारा देखा जा चुका है, वहीं कुछ लोग कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

बीयर की केन में फंसा सिर

बीयर की केन में फंसा सिर

यह पहली बार नहीं है जब सांप का ऐसा कोई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, ऐसे कई वीडियो सामने आते रहे हैं। बीते दिनों एक वीडियो सामने आया था, जिसमें एक सांप ने बियर की केन में अपना सिर फंसा लिया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मधिपुर में एक कोबरा को देखा गया। जिसकी लंबाई 4 फीट से ज्यादा थी। उसका पिछला हिस्सा तो सभी को नजर आ रहा था, लेकिन सिर गायब था। जब डंडे की मदद से स्थानीय लोगों ने उसे हिलाया तो पता चला कि उसका सिर बीयर की केन में फंसा है।

यह भी पढ़ें: राजस्थान : शराब पार्टी के दौरान झाड़ियों से निकला सांप भूनकर खा गया अतरसिंह, 12 घंटे तक पड़ा रहा बेहोश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+