Video: भोपाल में मिला रंग बदलने वाला सांप, छूते ही बदल लेता है अपना रंग

यह सांप गिरगिट की तरह रंग बदलता है। इतना ही नहीं ये सांप खुद को स्प्रिंग की तरह सिकुड़ लेता है और फिर अपनी मर्जी से फैला लेता है।

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में विचित्र तरह का सांप मिला है। ये सांप गिरगिट की तरह सांप बदलता है। इस सांप को देखने के लिए वहां लोगों की भारी भीड़ लग गई। किसी को विश्वास नहीं हो पा रहा था कि ये असली सांप है या फिर कुछ और।

 Snake rare species found, change color like chameleon, watch video

भोपाल के एक शख्स के घर के पार्क में ये विचित्र किस्म का सांप मिला। यह सांप गिरगिट की तरह रंग बदलता है। इतना ही नहीं ये सांप खुद को स्प्रिंग की तरह सिकुड़ लेता है और फिर अपनी मर्जी से फैला लेता है। मंदिर के पास के बंगले के पार्क से झाड़ियों के बीच से ये सांप मिला। सांप को देखते ही लोगों ने सांप को पकड़ने के लिए तुरंत ही शाहिद अली ना के सपेरे को बुलाया। काफी देर की मश्ककत के बाद उसने सांप को झाड़ियों में पकड़ लिया। जैसे ही उसने सांप को छुआ सांप का रंग बदल गया। उस ने बताया कि ये बेहद दुर्लभ प्रजाति का सांप है। हलांकि उसने बताया कि ये सांप जहरीला नहीं होता है।

इस अनोखे सांप को जिलेहरिया के नाम से जानते हैं। अंग्रेजी में इसे ट्रिन केट स्नेक के नाम से जाना जाता है। जानकारों के मुताबिक ये सांप अपने रंग बदलने की खासियत की वजह से काफी खूबसूरत होता है और स्प्रिंग की तरह खुद को सुकुड़ा सकता है। सांपों पर अध्ययन करने वाले जानकारों के मुताबिक इस तरह से रंग बदलने वाले सांप हिमालय की तराई वाले इलाकों में पाए जाते है। देखें रंग बदलने वाले इस सांप का वीडियो...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+