फ्लाइट के अंदर खाने में मिला सांप का सिर, आलू की सब्जी के बीच में फंसी थी मुंडी, देखें Video
नई दिल्ली, 26 जुलाई: खाने के अंदर अक्सर कीडे, मक्खी मिल जाते हैं, लेकिन फ्लाइट में एक एयर होस्टेज के खाने में कुछ ऐसा मिला, जिसको देखने के बाद उसकी जोरदार चीख निकल गई। फ्लाइट अटेंडेंट को अपने खाने के पैकेट में सांप का कटा हुआ सिर मिला, जिसके बाद वो दहशत से भर गई। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

फ्लाइट केबिन क्रू मेंबर के डरा देने वाला खाना
वैसे तो सांप को भी भोजन के तौर पर बड़े चाव से खाया जाता है, लेकिन अगर किसी ने सोचा ना हो और उसके खाने में सांप की कटा हुआ सिर मिले तो क्या होगा। लाजमी है यह नजारा चीखने पर मजबूर कर देगा। ऐसा ही कुछ हुआ है, एक फ्लाइट की केबिन क्रू मेंबर के साथ, जब उसने अपने खाने के पैकेट में सांप की कटी हुई मुंडी देखी।

सनएक्सप्रेस एयलाइंस की फ्लाइट की घटना
यह हैरान कर देने वाली घटना सनएक्सप्रेस एयलाइंस की फ्लाइट से सामने आई है, जो तुर्की की राजधानी अंकारा से जर्मनी के डसेलडोर्फ के लिए उड़ान भर रही थी। सनएक्सप्रेस की अटेंडेंट ने दावा करते हुए कहा कि जब वो अपनी फ्लाइट में मिलने वाला खाना खा रही थी, तो उसे आलू और सब्जियों के बीच एक छोटे से सांप का कटा हुआ सिर मिला।

इन-फ्लाइट मील में दिखा सांप का सिर
इस घटना की वीडियो को सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि इन-फ्लाइट मील दिखाई दे रहा है। जिसमें सांप का कटा हुआ सिर खाने की प्लेट के बीच में पड़ा हुआ है, जिसको देखने के बाद किसी के भी होश उड़ जाएंगे।

21 जुलाई की घटना का वीडियो वायरल
एविएशन ब्लॉग वन माइल एट ए टाइम का हवाला देते हुए द इंडिपेंडेंट ने रिपोर्ट के मुताबिक खाने में सांप का सिर मिलने की घटना 21 जुलाई की है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिस पर एयरलाइन ने इसे 'बिल्कुल अस्वीकार्य' बताते हुए जांच शुरू कर दी है। साथ ही एयरलाइन ने फूड सप्लाई करने वाली कंपनी से कॉन्ट्रैट भी रोक दिया है।

आप भी देखिए ये हैरान कर देने वाली यह वीडियो
इधर, खाना सप्लाई करने वाली कंपनी ने अपनी सफाई में कहा कि वो 2018 से अपनी कैटरिंग सर्विस एयरलाइंस कंपनी को दे रही है, लेकिन ऐसा पहली बार ऐसी शिकायत मिली है। आप भी देखिए खाने में सांप का सिर मिलने वाले खाने की वीडियो। (खबर के अंत में)












Click it and Unblock the Notifications