बच्ची के स्कूल बैग में छिपा बैठा था 5 फीट लंबा सांप, बैग खोलते ही मचा हड़कंप, Viral हुआ वीडियो
नई दिल्ली। पंजाब के तरनतारन में एक बच्ची के स्कूल बैग से सांप निकलने की घटना सोशल मीडिया में छाई हुई है। घटना दो दिन पहले की तरनतारन के सरहाली रोड स्थित माझा पब्लिक स्कूल की है, जहां स्कूल की एक बच्ची के बैग से 5 फीट लंबा सांप निकला। रोजाना की तरह मंगलवार को भी बच्ची अपने स्कूल बैग के साथ स्कूल पहुंची। कक्षा में पहुंचकर जैसे ही बच्ची से बैग का जिप खोला वो चिल्लाने लगी।

दरअसल कक्षा में बैठने के बाद बच्ची के बैग खोलते ही सांप की पूंछ बाहर आ आई। सांप देखकर बच्ची बेहद घबरा गई और जोर-जोर से रोने लगी। वहीं क्लास में हड़कंप मच गया। स्कूल प्रबंधन के एक सदस्य ने फौरन बच्ची का बैग कक्षा से बाहर किया और उसे लेकर बाहर खुले मैदान की तरफ दौड़ पड़ा। स्कूल के कर्मचारी से बाहर मैदान में जाकर बैग को किताबों के साथ उल्टा करके झाड़ना शुरू किया तो बैग के अंदर से 5 फीट लंबा और चित्तेदार सांप बाहर आकर गिरा।
जमीन पर गिरते ही सांप बाहर की ओर भागने लगा। वहां मौजूद कुछ लोग सांप को मारने की बात करने लगे, लेकिन स्कूल कर्मचारी ने लोगों को ऐसा करने से रोका। सांप बैग से निकलते ही झाड़ियों की ओर भागने लगा। वहीं स्कूल के कर्मचारियों ने राहत की सांस ली कि किसी को कुछ हुआ नहीं। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें












Click it and Unblock the Notifications