जापान में सांप ने काटी बिजली! 10,000 घरों में छाया अंधेरा, 'बेचारे भुजंग' का अंजाम जानिए

टोक्यो, 7 जुलाई: जापान के एक शहर में एक सांप की वजह से एक घंटे तक हजारों घरों और दफ्तरों में बत्ती गुम रही। संयोग से जापान में भी यह गर्मी का महीना चल रहा है। भरी दोपहरी में जब बिजली कटी तब, वहां के लोगों के लिए तापमान बहुत ही ज्यादा था। फिर क्या, अफरा-तफरी मच गई। दुकानदारों ने दुकान बंद कर दिए। जो लोग घरों में थे वे परेशान हो गए। दूसरी ओर बिजली कंपनी के लोग बत्ती जाने का कारण खोजने में लगे थे। जब उन्हें पता चला कि एक 'भुजंग' ने इतना बड़ा हंगामा खड़ा किया है, तो उन्होंने भी सिर पकड़ लिया।

बिजली सब-स्टेशन में घुस गया सांप

बिजली सब-स्टेशन में घुस गया सांप

जापान में हाल ही में एक बड़ा सांप रेंगते हुए एक इलेक्ट्रिक सब-स्टेशन में घुस गया, जिसके बाद वहां के कोरियामा सिटी के 10,000 घरों में एक घंटे तक बत्ती गुल हो गई। न्यूजवीक की एक रिपोर्ट के मुताबिक यह घटना 29 जून की दोपहर बाद के बाद की है, जब वहां का तापमान सबसे ज्यादा होता है। शुरू में बिजली की सप्लाई के लिए जिम्मेदार तोहोकू इलेक्ट्रिक पावर कंपनी के समझ के बाहर था कि आखिर बिजली गुम क्यों हुई है?

10 हजार घरों में बिजली नहीं थी

10 हजार घरों में बिजली नहीं थी

काफी छानबीन के बाद पता चला कि सांप एक सब-स्टेशन के सिस्टम में घुस गया है, जिसके चलते शॉर्ट सर्किट हुआ है। शॉर्ट सर्किट की वजह से स्मोक अलार्म भी बजने शुरू हो गए थे, जिसको देखते हुए 6 फायर ट्रक भी तत्काल मौके पर पहुंच गए। कंपनी ने बताया कि इतना तो पता चल गया कि सुरक्षा कारणों से शॉर्ट सर्किट के तत्काल बाद ऑटोमेटिक शटडाउन हो गया,जिसके चलते हजारों घरों में बिजली नहीं है।

सांप की वजह से बिजली जाने से सनसनी मची

सांप की वजह से बिजली जाने से सनसनी मची

खैर समस्या का पता चलते ही बिजलीकर्मियों ने तेजी से खराबी को ठीक करने के काम पर जोर दिया। करीब एक घंटे लगे, लेकिन सभी 10,000 घरों, दुकानों और दफ्तरों में लाइट आ गई। एक हज्जाम के हवाले से कहा गया है कि गर्मी इतनी ज्यादा हो रही थी कि कस्टमर को सुरक्षित सेवा दे पाने की स्थिति नहीं थी, लिहाजा उसे अपनी दुकान बंद करनी पड़ गई। अखबार ने जापान टुडे के हवाले से लिखा है कि जैसे ही शहर के लोगों में यह खबर फैली की बत्ती एक सांप की वजह से गई थी, उनका गुस्सा और नाराजगी दिलचस्पी में बदल गई।

लोगों ने खड़ा किया हंगामा

लोगों ने खड़ा किया हंगामा

बात जापान की है, इसलिए कुछ इस बात से हैरान थे कि आखिर एक सांप सब-स्टेनशन में कैसे घुस पाया, जिसके चलते उनका सारा काम ठप हो गया। एक निवासी ने कहा, 'हमारे जीवन के लिए बेहद महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को बंद कर देना आश्चर्यजनक रूप से आसान है।' एक का कहना था, 'अगर आसमानी बिजली गिरने की वजह से हुआ होता या कुछ ऐसा ही तो मैं समझ सकता था, लेकिन सांप के चलते? उन्हें बेहतर तरीके से सुरक्षित रखना चाहिए।'

'भुजंग' का अंजाम ?

'भुजंग' का अंजाम ?

दरअसल, वह सांप सब-स्टेशन में एक जिंदा तार के संपर्क में आ गया था। इसी वजह से शॉर्ट सर्किट हुआ और धुआं निकलना शुरू हो गया। जब, बिजली कंपनी के लोग वहां पहुंचे तो सांप तब भी जल ही रहा था और उसी के जिंदा जलने की वजह से धुआं फैला था। यानी कोरियामा सिटी के लोगों को करीब घंटे भर सिर्फ बिना बिजली के रहना पड़ा था, लेकिन इस घटना में उस जीव की जान चली गई थी।

सोशल मीडिया पर लोगों ने मजे लिए

सोशल मीडिया पर लोगों ने मजे लिए

लेकिन, जापान के उस शहर का हर निवासी इतना भी नाराज नहीं था। सोशल मीडिया पर कुछ तो सांप की वजह से पैदा हुए हालात में मजे ले रहे थे। एक ने कहा,'बेचारा सांप! कंपनी को उससे माफी मांगनी चाहिए और उसके परिवार को मुआवजा देना चाहिए।' एक और शख्स ने कहा, 'बेचारा सांप। मैं उसी साल पैदा हुआ था, जब सांप, इसलिए इससे मुझे गहरा धक्का लगा है।'जापानी और अंग्रेजी जानने वाले एक शख्स ने इस मौके को एक संदेश के लिए चुना। जापान में सांप को 'हेबी' कहते हैं। उसने इसे अंग्रेजी के हेवी शब्द के रूप में इस्तेमाल कर कहा, सरकार ने हमेशा से ही बिजली कटौती रोकने के लिए इसके 'हेबी यूजेज' (हेवी यूजेज-ज्यादा इस्तेमाल) को लेकर चेतावनी दी है।(तस्वीरें- प्रतीकात्मक)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+