खरोंच को मामूली समझ रहा था शख्स, पूरे शरीर में फैला संक्रमण और काटनी पड़ी उंगली
कई बार हम छोटी सी खरोच या फिर चोट को ये सोचकर नजरअंदाज कर देते हैं कि अपने आप सही हो जाएगी। लेकिन एक शख्स को ऐसा ही करना उस वक्त भारी पड़ गया जब उसकी जान जाते-जाते बची।
डॉक्टरों ने भी बाद में बताया कि अगर और लापरवाही होती तो इन्फेक्शन पूरे शरीर में फैल सकता था। ऐसे में शख्स की ये छोटी सी लापरवाही उसपर कितनी भारी पड़ सकती थी, ये बात आपके लिए भी जानना बेहद जरूरी है।

मामला ब्रिटेन का है, जहां बढ़ई का काम करने वाले जेमी कॉन्सटेबल का हाथ एक दिन हल्का सा कट गया। जाहिर सी बात है बढ़ई का काम है, तो छोटी-मोटी चोट लगना रोजमर्रा कीबात हो जाती है। 21 साल के जेमी भी हर बार इसे नजरअंदाज कर देते थे। लेकिन साल 2022 में एक आरी उनके हाथ पर गिरी। इसके बाद वे इसे भी छोटा समझकर डॉक्टर के पास नहीं गए। उन्होंने सोचा कि और चोटों की तरह ये भी अपने आप सही हो जाएगी।
कुछ दिन बाद शख्स के परिजनों ने देखा कि उसे लगातार उल्टी हो रही है और वो बदहवास हुए जा रहा है। इसके बाद उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि उसके हाथ में संक्रमण फैल गया है। सेल्युलाइटिस नाम का ये संक्रमण बेहद घातक जीवाणु संक्रमण होता है।
ये बैक्टीरिया वैसे तो हर वक्त हमारी त्वचा पर मौजूद रहते हैं, लेकिन संक्रमण होने पर ये अंदर प्रवेश कर जाते हैं और कोशिकाओं को नष्ट करने लगते हैं। ऐसा ही कुछ जेमी के साथ भी हुआ। इसके बाद उसकी इमरजेंसी सर्जरी की गई। डॉक्टरों ने बताया कि अगर थोड़ी भी देरी होती तो ये जहर पूरे शरीर में फैल सकता था और जेमी की जान बचाना काफी मुश्किल हो जाता। जेमी की जान बचाने के लिए उसकी एक उंगली को भी काटना पड़ गया।












Click it and Unblock the Notifications