मामूली लड़की की पेंटिंग को बोला जा रहा श्रापित, खरीदने वाले बार-बार क्यों कर रहे वापस?
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक लड़की की पेंटिंग की खूब चर्चा हो रही। उसको कई लोगों ने खरीदा, लेकिन कुछ ही दिनों में वो उसे वापस कर देते हैं। ऐसे में अब उसे 'श्रापित पेंटिंग' कहा जाने लगा है। हालांकि अभी भी ये बिक्री के लिए उपलब्ध है।
ये मामला इंग्लैंड के ईस्ट ससेक्स काउंटी का है। वहां पर दुकान को एक पेंटिंग डोनेट की गई। जिसमें एक लड़की लाल पोशाक में है। वैसे तो देखने में ये मामूली पेंटिंग लगती है, लेकिन इसको खरीदने वालों की हालत खराब है।

वहीं मीडिया से बात करते हुए दुकान के मैनेजर स्टीव ने बताया कि पेंटिंग की आंखें बहुत डरावनी है। आप उसको कहीं से भी देखिए, वो आपको ही देखती नजर आएंगी। इस वजह से उनको डर था कि वो नहीं बिकेगी। फिर भी उन्होंने 25 यूरो के लेबल के साथ उसको बिक्री के लिए लगा दिया।
एक शख्स आया और उसने वो पेटिंग खरीद ली, लेकिन दो दिन बाद वो उसे वापस कर गया। उसने उसके साथ एक पत्र लिखा, जिसमें लिखा था कि संभवता ये पेंटिंग श्रापित है। साथ ही उसको देखने पर निगेटिविटी आ रही।
दुकानदार को भी इस तस्वीर से छुटकारा पाना था, ऐसे में उसने फिर से उनको बिक्री के लिए रख दिया। फिर एक महिला आई और उसे ले गई, लेकिन कुछ ही देर के अंदर उसने उसे वापस कर दिया। उसने कहा कि वो उस श्रापित चीज को दोबारा नहीं देखना चाहती है।
दुकानदार के मुताबिक महिला डरी हुई थी और वो डगमगाती हुई परेशान होकर आई। अब उनको इसके नए ग्राहक का इंतजार है। उन्होंने इसकी कीमत भी 20 यूरो कर दी है। उन्होंने पेंटिंग के साथ लिखा कि ये दो बार बिकी और दो बार वापस आई। शायद ये श्रापित है, क्या आप इसको खरीदने के लिए बहादुर हैं? बाद में एक शख्स ने इसकी फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर डाल दी, जो खूब वायरल हुई।












Click it and Unblock the Notifications