2000 का नोट लेने से किया इंकार तो महिला ने दिखाया नोटिस, दुकानदार बोला- 'मैडम नोट फटा हुआ है'
एक दुकानदार ने महिला से 2000 रुपये का नोट लेने से इंकार किया तो महिला भड़क उठी, बाद में जो वजह सामने आई, वो सुनकर आप भी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

2000 note: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने इस महीने एक बड़ा फैसला लेते हुए 2000 रुपये के नोट वापस लेने का फैसला किया। नोटों के एक्सचेंज या फिर लेन-देन के लिए बैंक ने 30 सितंबर की तारीख निर्धारित की।
रिजर्व बैंक ने जारी किया नोटिस
जैसे ही रिजर्व बैंक की ओर से ये खबर सामने आई, दुकानदारों ने घबराहट के मारे 2000 के नोट लेने ही बंद कर दिए। इस कड़ी में एक महिला ने अपनी दोस्त को बताया कि कैसे वो दुकानदार के पास गई और दुकानदार ने उससे नोट लेने से इंकार कर दिया। इसके बाद दुकानदार और महिला के बीच बहस होने लगी।
वायरल हुआ फनी ट्वीट
ट्विटर यूजर Dee ने सोशल मीडिया पर एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है, जिसमें लिखा है कि लेडीज एंड जेंटलमैन मेरी बेस्टी से मिलिये। इसमें महिला बोलती है कि मैं आज गार्मेंट खरीदने गई थी और दुकानदार ने मेरा 2000 का नोट लेने से इंकार कर दिया। मैं परेशान हो गई और मैंने वो नोटिस दिखाया, जिसमें लिखा था कि 30 सितंबर तक नोटों का लेन-देन किया जा सकता है।
दुकानदार ने बोली ये बात
इसके बाद दुकानदार बोला कि आपकी बात तो ठीक है पर आपका नोट फटा हुआ है। और फिर मैंने चुप-चाप उसे यूपीआई कर दिया। इसके बाद Dee ने अपनी बेस्टी के उस मैसेज पर हंसने वाली इमोजी बनाकर उसे बेवकूफ कहा। अब ये ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसे 30000 से भी ज्यादा लोगों ने देखा है। एक ने कहा कि ये काफी मजेदार है।












Click it and Unblock the Notifications