यूरीन की जगह महिला के शरीर में बन रही है शराब, टेस्ट रिपोर्ट देखकर उड़ गए डॉक्टर्स के होश
नई दिल्ली। जरा सोचिए क्या हो अगर किसी के शरीर में यूरिन की जगह अल्कोहल निकलने लगे। आप सोच कर हैरान हो रहे हैं, लेकिन अमेरिका में वास्तव में ऐसा मामला सामने आया जब एक महिला के शरीर में यूरिन की जगह शरीर से अल्कोहल निकलने लगा। डॉक्टरों ने जब महिला की रिपोर्ट देखी तो वो चौंक उठे। उन्होंने अपने डॉक्टरी करियर में अब तक ऐसा मामला नहीं देखा था, न ही ऐसी बीमारी के बारे में पढ़ा था। महिला के शरीर में पेशाब की जगह अल्कोहल बन रहा है। महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। डॉक्टरों की टीम महिला का इलाज कर रही है।

शरीर में बनना लगे अल्कोहल
अमेरिका की पिट्सबर्ग यूनिवर्सिटी में अजीबो-गरीब मामला सामने आया है, जहां एक बुजुर्ग महिला के शरीर में यूरिन की जगह अल्कोहल बन रही है। महिला की मेडिकल रिपोर्ट पढ़कर डॉक्टर हैरान है। उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि आखिर वो क्या करें। 61 साल की महिला काफी समय से सिरोसिस और डायबिटीज से जूझ रही है। यूरिन में समस्या आने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

टेस्ट रिपोर्ट देख उड़े डॉक्टरों के होश
महिला की टेस्ट रिपोर्ट देखकर डॉक्टर हैरान है। उनका कहना है कि उन्होंने आज तक ऐसी बीमारी के बारे में नहीं सुना है और न पढ़ा है। ये अपनी तरह का पहला मामला है। उनका कहना है कि इस तरह के मामले बहुत कम पाए जाते हैं। डॉक्टरों ने इस अजीबो गरीब बीमारी के बारे में बताया। मेडिकल साइंस की भाषा में इस बीमारी को ऑटो-ब्रेवरी सिंड्रोम कहा जाता है।

शरीर में बनने लगा शराब
महिला लंबे वक्त से सिरोसिस और डायबिटीज से जूझ रही है। इसी वजह से महिला से शरीर में अल्कोहल बनने लगा है। डॉक्टरों ने जानकारी देते हुए कहा कि महिला का लिवर ट्रांसप्लांट होना था, लेकिन डोनर न मिलने से इसमें देरी हुई। इसी देरी की वजह से उसके शरीर में यूरिन में अल्कोहल बनने लगा। यूनिवर्सिटी ऑफ पिट्सबर्ग मेडिकल सेंटर में डॉक्टरों ने महिला के कई मेडिकल टेस्ट करवाए हैं। इन मेडिकल टेस्ट की रिपोर्ट्स में पॉजिटिव पाए गए।

ये है शरीर में अल्कोहल बनने की वजह
डॉक्टरों ने कहा कि उन्हें पहले लगा कि महिला छुपकर शराब पी रही है और उनसे ये जानकारी छुपा रही है,लेकिन जब महिला का ब्लड टेस्ट किया तो उसमें शराब के कोई प्रमाण नहीं मिला, जिसके बाद डॉक्टर हैरान हो गए। महिला ने शराब की एक बूंद नहीं पी। एनल्स ऑफ इंटरनल मेडिसिन जर्नल में छपी रिपोर्ट के मुताबिक महिला के यूरिन में ग्लूकोज की मात्रा ज्यादा पाई गई, जिसे हाइपरग्लाइकोसूरिया कहा जाता है। वहीं महिला डायबिटीज की मरीज है, जिसकी वजह से उसके शरीर में शुगर की मात्रा काफी ज्यादा पाई गई । मेडिकल टेस्ट के दौरान पाया गया कि महिला का ब्लेडर में काफी मात्रा में यीस्ट जमा हैं जिसकी वजह से उसके ब्लड में मौजूद शुगर एथेनॉल में बदल रहे हैं। इस वजह से ब्लेडर में अल्कोहल का स्तर बढ़ गया है।
-
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक












Click it and Unblock the Notifications