OMG! मां के कहने पर आलू को गर्भनिरोधक की जगह किया प्रयोग
कोलंबिया। सेंट्रल कोलंबिया के होंडा इलाके में स्थित एक अस्पताल में डॉक्टर एक अजीब से किस्से को देखकर और सुनकर हैरान हैं।

उन्हें इस बात पर यकीन ही नहीं हो रहा है कि भला आज के वैज्ञानिक और मॉर्डर्न टेक्नोलॉजी वाले इस दौर में भी कोई इस तरह की बातों पर न सिर्फ यकीन कर सकता है बल्कि उसे अपनी जिंदगी में फॉलो भी कर सकता है।
यहां के डॉक्टरों के पास पिछले दिनों 22 वर्षीय एक महिला आई जिसे पिछले कई दिनों से पेट में दर्द की शिकायत थी।
डॉक्टरों ने जब इस महिला का चेकअप किया तो वह यह देखकर हैरान रह गए कि इस महिला ने अपनी वजाइना या जननांग, में आलू को रखा हुआ था। कोलंबिया रिपोर्ट के मुताबिक जो आलू रखे हुए थे उसमें जड़ें आनी शुरू हो गई थीं।
जब डॉक्टरों ने इस महिला से इस बारे में पूछा तो उसने बताया कि उसकी मां ने उसे सलाह दी थी कि अगर उसे अनवांटेंड प्रेग्नेंसी से बचना है तो आलू से बेहतर कांट्रासेप्टिव या गर्भनिरोधक उसे नहीं मिल सकता है। अपनी मां की सलाह मान कर इस महिला ने यह कदम उठाया।
दो हफ्तों के बाद इस महिला के पेट में असहनीय दर्द होने लगा। डॉक्टरों के मुताबिक पेट में आलू की जड़ें मौजूद थीं जिसकी वजह से उसे दर्द हो रहा था।
जब नर्स ने उसका चेकअप किया तो उसे इस बात का पता लगा और उसने डॉक्टरों को इस बात की जानकारी दी।
सर्जर करके डॉक्टरों ने आलू को निकाला और अब यह महिला पूरी तरह से स्वस्थ है। डॉक्टरों ने इस महिला की मां को उसकी स्थिति के लिए साफतौर पर जिम्मेदार ठहराया है।
वहीं विशेषज्ञों की मानें तो यह केस देश में मौजूद सेक्स एजुकेशन की स्थिति पर रोशनी डालता है।












Click it and Unblock the Notifications