Shocking Video: शेरों से झुंड से अकेले भिड़ गया भैंसा, हुआ कुछ ऐसा की चंद सेकेंड में पलट गया पासा
Shocking Video: शेरों से झुंड से अकेले भिड़ गया भैंसा, हुआ कुछ ऐसा की चंद सेकेंड में पलट गया पासा
नई दिल्ली। जंगल में हर एक जानवर अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़के हैं। कोई शिकारी होता है तो कोई शिकार बनता है। बात अगर जंगल के राजा शेर की हो तो बड़े से बड़ा जानवर भी उससे भिड़ने से पहले सौ बार सोचता है। अपनी फुर्ती और ताकत के दम पर ही शेर जंगल का राजा बना है। शेर जंगल का सबेस बड़ा शिकारी हैं, लेकिन ये जरूरी नहीं कि हर बार शिकारी के हाथ में शिकार लग ही जाए। सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें शेरों के झुंड को एक अकेले भैंसे ने मात दे दी।

शेरों से झुंड से अकेले भिड़ गया भैंसा
जंगल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक अकेला भैंसा आधे दर्जन से अधिक शेरों के झुंड से टक्कर लेता है और जीत भी हासिल कर लेता है। कहते हैं न कि जब जान पर बन आती है तो गीदड़ के भीतर भी शेर की ताकत आ जाती है। ऐसा ही कुछ इस वीडियो में भी देखने को मिला। जिस भैंसे का शिकार शेर चुटकियों में कर लेते हैं आज उसके सामने शेरों के झुंड को मात मिली है। शेरों के झुंड के सामने अकेला भैंसा भी भारी पड़ गया।

भैंसे के सामने चारों खाने चित
शेरों का झुंड शिकार के लिए जंगल में निकलता है। सामने मोटे-तगड़े भैंसों को देखकर आधे दर्जन से अधिक शेर उस पर हमला कर देते हैं। 7 से 8 शेर भैंसे को चारों ओर से घेर लेते हैं और उसका शिकार करने के लिए उसपर झपट्टा मारते हैं। भैंसा जमीन पर गिर जाता है। इतने सारे शेरों के सामने वो कहां से टिकट पाता, लेकिन जमीन पर गिरा भैंस अचानक फुर्ती के साथ उठता है और शेरों के झुंड के बीच से निकलकर तेजी से भागने लगता है। शेर उसे पकड़ने के लिए भैंस के पीछे भागते हैं, लेकिन थोड़ी दूर भागने के बाद भैंस गुस्से से गर्रा कर शेरों की ओर देखता है। भैंसों का झुंड भी वहां पहुंच जाता है,जिसके बाद शेरों का समूह पीछे हटने में ही अपनी भलाई समझते हैं और वो भैंसे को छोड़कर पीछे हट जाते हैं।

वायरल हो रहा है वीडियो
ये वीडियो सोशल पर खूब वायरल हो रहा है। इसे @iftirass नाम के यूजर ने अपने ट्विटर पेज पर अपलोड किया है। ये वीडियो को देख अपलोड होने के साथ ही वायरल हो गया। लोग भैंस की हिम्मत और उसके साहस की तारीफ कर रहे हैं।
इस देश के स्वास्थ मंत्रालय से हुई बड़ी गलती, कोरोना डेटा के बजाए पोस्ट की दी एडल्ट कंटेंट












Click it and Unblock the Notifications