नारियल फोड़ने का शशि थरूर का गजब टैलैंट, क्रिकेट के मैदान से चाय की दुकान तक, दिखे मजेदार मीम्स

नारियल फोड़ने का शशि थरूर का गजब टैलैंट, क्रिकेट के मैदान से चाय की दुकान तक, दिखे मजेदार मीम्स

नई दिल्ली, 25 अगस्त: कांग्रेस सांसद शशि थरूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। शशि थरूर अपनी अंग्रेजी को लेकर तो सोशल मीडिया पर चर्चा रहते ही हैं, इस बार वह अपने नारियल फोड़ने के तरीकों को लेकर चर्चा में हैं। जी हां, हाल ही में ओणम पर्व पर शशि थरूर ने कुछ तस्वीरें शेयर की थी। इसमें से एक तस्वीर जिसमें शशि थरूर नारियल फोड़ रहे हैं, ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। तस्वीर सिर्फ वायरल ही नहीं हुई बल्कि यूजर्स इस पर खूब मीम्स बना रहे हैं। ये मीम्स इतने वायरल हो रहे हैं कि खुद शशि थरूर ने भी शेयर किया है।

शशि थरूर की किस तस्वीर पर बना मीम्स

शशि थरूर की किस तस्वीर पर बना मीम्स

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने 21 अगस्त को सोशल मीडिया पर ओणम पर्व मनाते हुए अपनी कुछ तस्वीरें शेयर कीं। इन्ही एक तस्वीर में शशि थरूर एक मंदिर के पास नारियल फोड़ते हुए नजर आ रहे हैं। जिसपर अब जमकर मीम्स बनाए जा रहे हैं। तस्वीर में कांग्रेस नेता ने पीले रंग का कुर्ता और व्हाइट धोती पहनी है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए शशि थरूर ने लिखा थ, ''मैं अपने पुश्तैनी घर से कुछ ही मिनटों की दूरी पर एलिवेंचरी भगवती क्षेत्रम में एक "निरामाला" अर्पित की। जहाँ मैंने एक अनुष्ठानिक नारियल भी तोड़ा और सभी पूजे जाने वाले देवताओं से प्रार्थना की। ओणम का आशीर्वाद आप सभी पर बना रहा, खासकर इस मुश्किल समय में पीड़ित लोगों पर।

क्रिकेट के मैदान से चाय की दुकान तक, थरूर का गजब मीम्स

क्रिकेट के मैदान से चाय की दुकान तक, थरूर का गजब मीम्स

शशि थरूर की नारियल फोड़ते हुए तस्वीर लोगों को इतनी मजेदार लगी कि लोगों ने जमकर इस तस्वीर पर मीम्स बनाए। इस तस्वीर का उपयोग करके ट्विटर यूजर @Atheist_Krishna ने तस्वीर को चाय की दुकान से लेकर क्रिकेट के मैदान तक में फिट कर दिया। एक मीम्स में थरूर नारियल की जगह चाय का जग लिए हुए दिख रहे हैं। तो वहीं एक अन्य मीम में थरूर क्रिकेट के मैदान में दिख रहे हैं।

शशि थरूर ने भी अपने मीम्स को किया शेयर

शशि थरूर ने भी अपने मीम्स को किया शेयर

ये मीम्स इतने वायरल हुए कि शशि थरूर ने भी उसमें से अपनी पसंदीदा मीम शेयर की है। शशि थरूर ने जो मीम शेयर किए हैं, उसमें एक में वह बॉक्सिंग रिंग में दिखाई दे रहे हैं, एक में चाय की दुकान में, तो वहीं मीम में शशि थरूर दक्षिण भारत का एक पारंपरिक नृत्य भी करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान उनके आस पास कई नृत्यांगनाएं नजर आ रही हैं। सबसे आखिर में थरूर क्रिकेट स्टेडियम में दिखाई दे रहे हैं।

शशि थरूर बोले- ये बहुत मजाकिया है

शशि थरूर बोले- ये बहुत मजाकिया है

शशि थरूर को भी ये मीम्स इतने अच्छे लगे कि उन्होंने इसको शेयर करते हुए लिखा, ये बहुत मजाकिया है। मुझे ये बहुत पसंद है। मेरी कई नारियल फोड़ते हुए तस्वीर के मीम्स वायरल हो रहे हैं। मुझे नहीं पता कि कौन मेरे बारे में इतना सोचता है। लेकिन ये सब बहुत मजाकिया हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+