Video: दुकान से 70 इंच की टीवी ले जाते पकड़ा गया 'सीरियल शॉपलिफ्टर', 3 महीने में इसी दुकान को 21 बार लूटा
इस सीरियल शॉपलिफ्टर ने इसी दुकान को 3 महीने में 31 बार लूटा और मजे की बात ये है कि इतनी सिक्योरिटी के बाद भी यह चोरी को अंजाम देने में कामयाब होता रहा।
वाशिंगटन, 31 जनवरी। आपने सीरियल किलर या सीरियल Kisser के बारे में तो सुना ही होगा, लेकिन क्या आपने सीरियल शॉपलिफ्टर के बारे में सुना है। दरअसल सीरियल शॉपलिफ्टर उसे कहते हैं, जो दुकानों में घुसकर एक के बाद एक चोरी की घटनाओं को अंदाम देता है। आज हम आपको एक ऐसे ही सीरियल शॉपलिफ्टर के बारे में बताने जा रहे हैं। दरअसल इस सीरियल शॉपलिफ्टर की कहानी इसलिए भी दिलचस्प है क्योंकि आज के दौर में जहां हर दुकान, हर मॉल में सीसीटीवी कैमरे लगे होते हैं, ऐसे में यह शख्स आखिर चोरी करने में कैसे कामयाब हो जाता है। एक के बाद एक इस ने 21 चोरियों को बखूबी अंजाम दिया, लेकिन इस बार जब यह अपनी 22वीं चोरी करने जा रहा था तब जाकर यह पुलिस के हत्थे चढ़ा।

70 इंच की टीवी ले जाते वक्त पुलिस के हत्थे चढ़ा
इस सीरियल शॉपलिफ्टर का नाम है जॉन रे लोमेक। टार्गेट नामक एक स्टोर से इस बार यह 70 इंच की टीवी लेकर निकल रहा था, निकल क्या रहा था निकल चुका था। लेकिन चोरी की यह घटना स्टोर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुकी थी, जिसके बाज पुलिस को सूचना दी गई और पुलिस ने उसे धर दबोचा।

स्टोर से अब तक चुराया 6000 डॉलर का सामान
टार्गेट स्टोर के स्टाफ ने दावा किया कि यह मात्र 3 महीनों के अंदर उसकी 22वीं चोरी है। खबर के अनुसार जब जॉन (55) टीवी लेकर स्टोर से निकल रहा था तो सिक्योरिटी गार्ड्स ने उसे रोकने की कोशिश की। एक सुरक्षा गार्ड ने उसे रोक भी लिया। इसके बाद वह दूसरे गेट से घुसा और टीवी को वहां से निकालने में कामयाब हो गया। खबर के अनुसार जॉन एक बेघर है और उसका 1980 के दशक से आपराधिक रिकॉर्ड है। रिपोर्ट के अनुसार उसने पिछले साल अक्टूबर से अब तक टार्गेट स्टोर से 6000 डॉलर का सामान चुराया है।

जज ने तुरंत कर दिया लोमेक को रिहा, आखिर क्यों
दरअसल जब वह 70 इंच टीवी को ट्रॉली पर लादकर सड़क पर चले जा रहा था तो एक पुलिस अधिकारी ने उसे तुरंत पहचान लिया, क्योंकि वह पहले भी इस सुपरमार्केट में चोरी को अंजाम दे चुका था और पुलिस के पास उसका फुटेज था।
जब पुलिस ने हिरासत में लेकर उससे पूछताछ शुरू की तो लोमेक ने बताया कि उसने टीवी चुराया नहीं है खरीदा है, लेकिन उसके पास इसकी रसीद नहीं है। इसके बाद उसे 600 डॉलर की टीवी चुराने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। टार्गेट स्टोर के स्टाफ ने बताया कि उसने 23 दिसंबर 2021 को भी टीवी चुराने का प्रयास किया था। जब लोमेक को कोर्ट में पेश किया गया तो जज कुलजिंदर ढिल्लों ने उसे बिना जमानत के ही रिहा कर दिया। दरअसल कुलजिंदर ढिल्लों बारे में कहा जाता है कि वे बेघर लोगों के प्रति थोड़ा नरम व्यवहार रखते हैं।












Click it and Unblock the Notifications