हिंदुस्तान के सारे लड़कों की सेटिंग कराएंगी सीमा भाभी, बोलीं- 'चिंता मत करो बहुत लड़कियां आ रही हैं अभी...'
Seema Haider Video: सीमा हैदर अकसर सुर्खियों में रहती हैं। कई बार सीमा कुछ ऐसा कह जाती हैं, जो चर्चा का विषय बन जाता है। सीमा अपने पति सचिन मीणा के साथ लाइव आती रहती हैं। इस दौरान लोग उनसे कई सवाल भी करते हैं। हाल ही में सीमा जब लाइव आईं तो लोग सचिन को खुशकिस्मत कहने लगे।
जब सीमा ने ये सब देखा तो वो हिंदुस्तान के लड़कों के फेवर में आ गईं और बोलीं कि मैं सारे लड़कों की सेटिंग कराऊंगी। पहले तो सीमा ये सब सुनकर हंसने लगीं और फिर इसके बाद सीमा ने जो कहा, वो चर्चा का विषय बन गया।
(वीडियो-नीचे)

सीमा हैदर ने अपने व्लॉग में कहा कि चिंता मत करो आपकी भी सेटिंग हो जाएगी। ये सुनकर सचिन धीरे-धीरे मुस्कुराने लगा। सीमा ने कहा कि पाकिस्तान से बहुत सारी लड़कियां हिंदुस्तान आ रही हैं। डोन्ट वरी।
इसके बाद सीमा हैदर और सचिन एक दूसरे को देखने के बाद मुस्कुराने लगे। ये सब सुनकर सीमा सचिन के फैंस की खुशी का तो ठिकाना ही नहीं रहा। ऐसा लग रहा था मानो लड़कों ने सीमा की बात को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया।
बताते चलें कि इससे पहले सीमा हैदर की प्रेग्नेंसी की खबरों ने तूल पकड़ा हुआ था। हर कोई ये कह रहा था कि सीमा हैदर प्रेग्नेंट हैं और सचिन के बच्चे की मां बनने वाली हैं। हालांकि, बाद में सचिन और सीमा ने एक वीडियो जारी कर इनडायरेक्टी खबरों को खारिज कर दिया।
सीमा पहले ही चार बच्चों की मां हैं। सीमा ने कहा कि मैं सचिन के प्यार की कुछ निशानी तो चाहूंगी ही। ऐसे में अगर ऐसा कुछ होगा तो हम जरूर आप लोगों को बताएंगे।
देखिये सीमा हैदर का वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications