सोशल मीडिया की कमाई से बदला सीमा हैदर का लाइफस्टाइल, पति ने फिर से गिफ्ट में दी ये चीज
Seema Haider News: सीमा हैदर और सचिन मीणा सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। दोनों अपने रिश्तेदारों के साथ काफी वीडियोज बनाते हैं। पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर के सोशल मीडिया पर आए दिन फॉलोवर्स बढ़ ही रहे हैं। मगर क्या आपको पता है कि सीमा सोशल मीडिया से मोटी कमाई कर रही हैं। इस कमाई से सीमा का लाइफस्टाइल भी काफी हद तक बदल गया है।
सीमा हैदर और सचिन मीणा ने बीते महीनों यूटयूब से अपनी पहली कमाई की थी। इस कमाई से सीमा के पति सचिन ने अपनी पत्नी को मंगलसूत्र दिया था। सीमा हैदर अकसर अपने वीडियोज शूट करती हैं और हर वीडियो के साथ सीमा के लाइफस्टाइल में भी फर्क दिखता है। अब सीमा अच्छा खासा पैसा कमा रही हैंं और ऐसे में उनका लाइफस्टाइल भी बदल रहा है।

सीमा और सचिन अकसर सोशल मीडिया पर अपने वीडियोज शेयर करते रहते हैं। लोगों को उनके क्लिप्स भी काफी पसंद आते हैं। सीमा और सचिन ने अपना यूट्यूब चैनल भी शुरू किया था। धीरे धीरे उस चैनल पर खूब फॉलोइंग बढ़ने लगी और समय के साथ दोनों के दोनों पैसा भी कमाने लगे।
सचिन ने पहली बार सोशल मीडिया की कमाई से मंगलसूत्र खरीदा था और इसे सीमा को गिफ्ट में दिया था। इसके बाद एक वीडियो सामने आया था, जिसमें दिख रहा था कि सीमा ने पति का दिया हुआ मंगलसूत्र पहना हुआ था और वे काफी खुश भी नजर आ रही थीं।
अब हालिया वीडियो में सीमा हैदर पेट (Pet) के साथ नजर आईं। सीमा काफी खुश नजर आ रही थीं। इससे पहले एक इंटरव्यू में दोनों ने बताया था कि दोनों यूट्यूब से अच्छी खासी कमाई कर रही हैं। सीमा ने कहा था कि वे सचिन को काम पर नहीं भेज रही हैं क्योंकि वीडियो से ही उनकी अच्छी कमाई हो रही है।
बता दें कि सीमा सचिन के लाखों फॉलोवर्स हैं और उनकी अच्छी अर्निंग भी हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications