'वो कीड़ा सा लड़का...' एक बार फिर चर्चा में सचिन को 'लप्पू' बताने वाली पड़ोसन, सीमा हैदर पर उठाए सवाल

Seema-Sachin neighbour: सीमा हैदर के भारत आने के बाद सचिन भी खूब चर्चा में है। कई मामले ऐसे सामने आए, जब सीमा का कम और सचिन का जिक्र जोरों-शोरों से हुआ। बीते दिनों सीमा हैदर की पड़ोसन का एक वीडियो भी खूब वायरल हुआ था, जिसमें वो सचिन को लप्पू बता रही थी। सोशल मीडिया पर महिला के वीडियो पर लोगों ने जमकर रील्स बनाए।

अब सचिन-सीमा की इसी पड़ोसन का एक और वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपने नए बयान के साथ सामने आई है। महिला ने इस बार सचिन को लप्पू तो नहीं लेकिन कीड़ा बताया है।

seema haider

नए वीडियो में महिला हरे रंग की साड़ी में नजर आ रही है। महिला सचिन मीणा पर एक बार फिर कमेंट पास करती दिख रही है। सीमा के सचिन के लिए पाकिस्तान छोड़कर आने को लेकर महिला ने बीते दिनो भी सचिन को खूब ट्रोल किया था। अब महिला एक बार फिर वापस आई है और सचिन को लेकर कहा कि आदमी तो होना चाहिए, वो कीड़ा सा लड़का है। झींगुर सा। उसको सुखाकर अगर जरा सी तेज हवा चल गई ना तो पता नहीं कितनी दूर जाके पड़ेगा। उसको ढूंढने से भी नहीं मिलेगा वो।

पहले की ही तरह ये वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। एक यूजर ने महिला की रोस्टिंग स्किल्स की जमकर तारीफ की। उसने कहा कि ये तो यूट्यूर कैरीमिनाटी है। दूसरे ने कहा कि भाभी जी तो एकदम चिल कर रही हैं। वहीं एक ने कहा कि इस महिला के पति को पता भी है कि ये सब कर रही है ये। वहीं एक ने कहा कि कहीं ये सचिन की एक्स तो नहीं है।

यहां देखें पड़ोसन का वीडियो...

सीमा हैदर की बात करें तो पाकिस्तानी महिला की साल 2019 में पबजी खेलते हुए सचिन मीणा से नजदीकियां बढ़ीं। इसके बाद दोनों में प्यार हुआ और शादी करने का फैसला लिया। सीमा हैदर ने फर्जी दस्तावेजों के साथ भारत में एंट्री मारी। अब सीमा नोएडा स्थित सचिन के घर में अपने चार बच्चों संग रह रही है। सीमा हैदर और सचिन का मामला बीते लंबे समय से सुर्खियों में है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+