सीमा हैदर और सचिन की ये क्या हो गई हालत! दोनों मिलकर साफ कर रहे ईंटें, देखिए Video
Seema Bhabhi viral video: अपने प्यार के लिए पाकिस्तान के कराची से नेपाल होते हुए भारत आईं सीमा हैदर अब सोशल मीडिया पर गरदा मचा रही हैं। आलम ये है कि सीमा हैदर के वीडियो किसी सेलिब्रिटी की तरह सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं।
हाल ही में दोनों के बेडरूम वीडियो ने भी खूब सुर्खियां बटोरीं थी। अब सीमा हैदर और उनके प्रेमी सचिन मीणा का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों मिलकर ईंटों से सीमेंट हटाते हुए नजर आ रहे हैं।

इस वीडियो को कई यूजर्स ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। वीडियो में नजर आ रहा है कि सीमा हैदर और सचिन मीणा दोनों पुरानी ईंटों पर लगे सीमेंट को हटा रहे है। हालांकि, दोनों वास्तव में ऐसा कर रहे हैं या फिर उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर करने के लिए रील बनाई है, ये पता नहीं चल पाया है।
नेपाल में मुलाकात से परवान चढ़ा इश्क
आपको बता दें कि 27 साल की सीमा हैदर और 22 साल के सचिन मीणा की लव स्टोरी पबजी गेम खेलते हुए शुरू हुई थी। पबजी गेम खेलते हुए दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और इसके बाद सीमा और सचिन एक दूसरे को पसंद करने लगे। बातचीत का सिलसिला मुलाकात तक भी पहुंचा और नेपाल में दोनों ने करीब एक हफ्ता साथ में बिताया। यहीं दोनों ने फैसला किया कि अब वो इस प्यार को उसकी मंजिल देते हुए शादी के बंधन में बंधेंगे।
देखिए वीडियोः-
चार बच्चों के साथ सचिन के पास चली आई सीमा
पुलिस को दिए अपने बयान में सीमा हैदर ने बताया था कि उसने नेपाल के जरिए भारत में घुसने का प्लान और रूट की जानकारी यूट्यूब पर वीडियो देखकर हासिल की। इसके बाद वो अपना कराची का घर बेचकर और अपने चारों बच्चों को साथ लेकर यूपी के नोएडा आ गई। यहां सचिन से मिलने के बाद दोनों कोर्ट मैरिज की तैयारी में ही थे कि पाकिस्तानी पासपोर्ट से सीमा पकड़ी गई। दोनों फिलहाल जमानत पर हैं और सरकार से गुहार लगा रहे हैं कि उन दोनों को शादी करके साथ रहने की इजाजत दे दी जाए।












Click it and Unblock the Notifications