सालों बाद खुला रहस्यमयी 'दूूसरी दुनिया' का राज! सिर्फ नदियां ही नहीं बल्कि कुछ और भी है यहां

World largest and mysterious Cave: इस संसार में कई ऐसे रहस्य आज भी हैं, जिनके बारे में किसी को नहीं पता। विज्ञान ने कितनी ही तरक्की कर ली हो लेकिन आज भी प्रकृति हमसे काफी कुछ छिपाए हुए है। इन्हीं रहस्यों के बारे में जानने के लिए शोधकर्ता अकसर जुगत लगाते रहते हैं। इसी रिसर्च का परिणाम बनकर सामने आई दूसरी दुनिया, जिसके बारे में जानकर हर कोई हैरान रह गया।

क्या है दूसरी दुनिया का राज?
बिगफूट से लेकर एलियंस तक... कई ऐसी चीजे हैं जिनके बारे में सिर्फ सुना ही है इन्हें कभी किसी ने देखा नहीं है। लेकिन हाल ही में एक ऐसी दुनिया के बारे में पता चला है, जो हर किसी के लिए बिल्कुल नई है। सालों पहले तक इस दुनिया को न तो किसी ने देखा था और न ही इसके बारे में सुना था। लेकिन अब इसका खुलासा हो चुका है। चलिये आपको बताते हैं इस नई दुनिया का राज।

 mysterious place

दर-दर भटक रहे लड़के ने ढूंढा राज
मामला है साल 1991 का, जहां एक लड़का खाने की तलाश में जंगल में दर-दर भटक रहा था। हो खांह नाम का ये लड़का फोंग न्हा के बांग नेशनल पार्क में भटकते भटकते एक ऐसी जगह जा पहुंचा, जो उसने इससे पहले न तो कभी देखी थी, न किसी दोस्त से इसके बारे में सुना था। दरअसल, ये एक गुफा थी। गुफा देखने के बाद उसे उत्सुकता हुई कि वो इसके अंदर जाए। जैसे ही वो आगे बढ़ा, उसे नदी की आवाज सुनाई पड़ी। थोड़ा और आगे बढ़ने पर तेज हवाओं जैसी आवाजें आने लगीं। इन आवाजों से वो इतना डर गया कि आगे बढ़ने की उसकी हिम्मत नहीं हुई।

डर के मारे लौट आया घर और फिर...
इसके बाद डर के मारे हो घर लौट आया। हो इतना डर चुका था कि उसने फिर इस जगह जाने के बारे मे ंसोचा ही नहीं। वो पूरी तरह से जगह को भूलने की कोशिश करने लगा। इसके कई सालों बाद ब्रिटिश केव रिसर्च एसोसिएशन इस केव के पास पहुंचा और बातों ही बातों में इस लड़के ने उन्हें इस गुफा के बारे में बताया। जब एसोसिएशन के सदस्यों ने उसे साथ चलने को कहा तो वो गुफा का रास्ता भूल चुका था। उसने याद करने की लाख कोशिश की लेकिन सालों बीत जाने की वजह से वो रास्ता याद नहीं कर सका।

2008 में फिर खुला ये राज
लेकिन इसके बाद साल 2008 में खांह ने दोबारा गुफा में ढूंढने का रास्ता आखिर खोज ही लिया। उसने सदस्यों को इस बारे में जानकारी दी तो इस गुफा के बारे में सबको पता चला। जब वे इस गुफा के अंदर घुसे तो उनके पैरों तले जमीन ही खिसक गई। 500 फीट चौड़ी और 660 फीट ऊंची इस गुफा को जिस किसीने देखा, देखता ही रह गया। इसकी लंबाई तकरीबन 9 किलोमीटर थी। यहां नदी थी जंगल था और यहां का अपना मौसम था।

क्या-क्या है दूसरी दुनिया में?
हैरत की बात है कि इस गुफा में जानवर भी थे। अलग अलग तरह के जानवर यहां रह रहे थे, जिनमें बंदर, चिड़िया और चमगादड़ शामिल थे। इससे पहले गुफा में किसी को भी जाने की इजाजत नहीं थी लेकिन साल 2013 में इसे टूरिस्टों के लिए खोल दिया गया। अब साल में एक बार सिर्फ 250-300 लोग ही यहां जा सकते हैं। इसके लिए स्पेशल परमिशन लेनी होती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+