'बेवफा SDM' ज्योति मौर्या के चैट हुए वायरल, प्रेमी प्यार से बुलाता था Sweet Corn...
SDM Jyoti Maurya: सोशल मीडिया पर बीते कुछ दिनों से एसडीएम ज्योति मौर्या की जबरदस्त चर्चा हो रही है। मौर्या के पति के कई वीडियोज सामने आए, जिसके बाद उनकी जबरदस्त तरीके से आलोचना हो रही है।
बेवफा एसडीएम के नाम से मशहूर हो चुकीं ज्योति मौर्या के पति ने दावा किया था कि उनका प्रेमी है, जिसकी वजह से वो अपने पति से किनारा कर कही है। फिर प्रेमी के नाम का भी खुलासा हुआ और पता चला कि ये कथित प्रेमी गार्ड कमांडेंट है। अब एसडीएम और उनके कथित प्रेमी का एक चैट भी खूब वायरल हो रहा है।

प्रेमी ने कहा स्वीट कॉर्न
वायरल व्हाट्सएप चैट में दोनों के बीच इश्क मोहब्बत की बातें हो रही हैं। कथित प्रेमी ने एसडीएम साहिबा को प्यार से स्वीट कॉर्न भी कहा है। एसडीएम ने अपने प्रेमी का नाम A Acm D नाम से सेव किया हुआ है। चैट के बीच बीच में वे मनीष बुलाकर भी बात कर रही हैं।
सुर्खियों में रिश्वत का लेन-देन
सिर्फ ये चैट ही नहीं बल्कि एसडीएम के पति द्वारा बनाई हुई रिश्वत के लेन-देन वाली डायरी भी जबरदस्त सुर्खियों में है। और डायरी व चैट के अलावा एक ऑडियो की भी खूब चर्चा है, जिसमें एसडीएम और उनके पति की बातचीत हो रही है। जिसमें उनके प्रेमी का जिक्र हो रहा है।
पत्नी की पढ़ाई पर खर्च किए लाखों
बताते चलें कि एसडीएम साहिबा उस वक्त सुर्खियों में आई जब पति ने दावा किया कि उसने लाखों रुपये खर्च कर अपनी पत्नी को एसडीएम बनाया और एसडीएम बनने तक सब ठीक ठाक था। लेकिन उसके बाद पत्नी ने उससे किनारा करना शुरू कर दिया और वो अपने प्रेमी संग रंगरलियां मनाने लगी।
एसडीएम साहिबा की लगाई लताड़
इसके बाद जब इस पूरी बात का खुलासा सोशल मीडिया के जरिये हुआ तो लोग एसडीएम साहिबा की जमकर खिल्ली उड़ाने लगे। कई लोगों ने कहा कि ये महिला ने बिल्कुल भी ठीक नहीं किया। कई लोगों ने कहा कि महिला के खिलाफ उचित कार्रवाई की जानी चाहिए तो कई लोग ऐसे भी थे, जिन्होंने महिला को सपोर्ट किया। वहीं महिला ने भी अपनी सफाई में काफी कुछ कहा।












Click it and Unblock the Notifications