सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई 'पापा की परी' और फिर... लोगों ने कहा- 'ट्रक ठीक से नहीं चला सकते क्या?'
इन दिनों एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि ट्रक सड़के किनारे खड़ा है, लेकिन अचानक स्कूटी सवार लड़की खुद की उस ट्रक से जा टकराती है।
अकसर सड़क पर लोग यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए नजर आते हैं। कई लोग दूसरों की गलती की वजह से दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं, तो कई लोग जानबूझ कर अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी मार देते हैं। खुद को हैवी ड्राइवर बताते हुए कई लोग सड़क पर ऐसे गाड़ी चलाते हैं, मानो सड़क सिर्फ इन्हीं के लिए बनाई गई हो। लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, वो कुछ अलग ही है। इस वीडियो में खड़े ट्रक पर एक लड़की खुद ही जा टकराई। लड़की को तेजी से आता देख वहां खड़ा ट्रक डाइवर भी तुरंत हट गया। गनीमत रही कि घटना में किसी को चोट नहीं आई। लेकिन वीडियो देखकर लोग तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि ये काम पापा की परी ने किया है इसलिए माफ है। वहीं एक शख्स ने बड़े ही मजेदार अंदाज में कहा कि सारी गलती ही ट्रक वाले की है।

सुर्खियों में पापा की परी
रोजाना सोशल मीडिया पर कई तरह के वीडियोज वायरल हो जाते हैं। लोग अजीबोगरीब कारनामे करने से बाज ही नहीं आते। ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि ट्रक सड़के किनारे खड़ा है, लेकिन अचानक स्कूटी सवार लड़की खुद की उस ट्रक से जा टकराती है।
वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में एक पीले रंग का ट्रक सड़क पर तिरछा खड़ा दिखाई दे रहा है। इस दौरान कई वाहन वहां से निकलते हैं। लेकिन तभी स्कूटी सवार लड़की ट्रक से दूर चलने की बजाय उल्टे ट्रक में ही जा घुसती है। गनीमत रही कि किसी को भी चोट नहीं आई।

लोगों ने कहा 'पापा की परी'
वीडियो सामने आने के बाद लोग तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। कोई वीडियो देखकर लड़की को पापा की परी बता रहा है, तो कोई खूब मजे ले रहा है। लोग काफी फनी रिएक्शन दे रहे हैं। एक शख्स ने मजे ही मजे में लिखा कि सारी गलती ट्रक वाले की ही है बस।

लोगों ने दिए फनी रिएक्शन
एक शख्स ने इसे ट्रक को हटाने की एक नाकाम कोशिश बताया। अन्य यूजर्स ने लिखा कि अब ये लड़की बोलेगी कि देख कर नहीं चला सकते क्या? इसके साथ ही यूजर ने हंसी वाले खूब सारे इमोजी का भी इस्तेमाल किया है।

हैरान हुए लोग
इस वीडियो को 45 हजार से भी ज्यादा लोगों ने देखा है और देखकर लोग काफी हैरानी भरे रिएक्शन दे रहे हैं। वीडियो देख कुछ लोगों का ये भी कहना है कि ये पापा की परियां हैं इसलिए इन्हें सब कुछ माफ है। एक ने कहा कि यहां कैसे-कैसे लोग हैं।

सेफ्टी मानकों का करना चाहिए पालना
आए दिन ऐसे तमाम वीडियोज वायरल होते हैं, जिन्हें देखकर किसी की भी हंसी छूट जाए। हालांकि, हंसी मजाक की बात को किनारे रखकर लोगों को यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। सेफ्टी के सभी मानकों को ध्यान में रखते हुए ही गाड़ी चलानी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications