Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

3 महीने पहले ही पता चल जाएगा कि आपका होने वाला है 'ब्रेकअप', वैज्ञानिकों ने खोजा तरीका

ऑस्टिन में टेक्सास विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने 6,803 रेडडिट यूजर्स के 1,027,541 पोस्टों का अध्ययन किया। रिसर्चर्स ने इन यूर्जस के विशेष तौर पर चुना था।

Scientists Can Predict Breakups Before 3 Months viral love news study

आज के दौर में युवा लड़के-लड़कियां ब्रेकअप के चलते अपने आप को कई बार नुकसान पहुंचा लेते हैं। कई बार सालों तक चला रिश्ता खत्म हो जाता है। जिससे पता ही नहीं चल पाता है कि आखिर इस रिश्ते को खत्म होने की पीछे की वजह क्या है? लेकिन साइंसटिस्ट्स ने रिश्ते खत्म होने के पीछे की वजहों को खोज निकाला है। जिससे तीन महीने पहले ही पता चल जाएगा कि ब्रेकअप होने वाला है।

पार्टनर की इन आदतों से 3 महीने पहले चल जाएगा 'ब्रेकअप' का पता

पार्टनर की इन आदतों से 3 महीने पहले चल जाएगा 'ब्रेकअप' का पता

ऑस्टिन में टेक्सास विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने 6,803 रेडडिट यूजर्स के 1,027,541 पोस्टों का अध्ययन किया। रिसर्चर्स ने इन यूर्जस के विशेष तौर पर चुना था। इन सभी यूजर्स ने सबरेडिट r/BreakUps पर पोस्ट किया था। इससे पता लगा कि उसका ब्रेकअप हो चुका है। रिसर्चर्स ने इन यूर्जस की पोस्ट का तीन महीनों तक अध्ययन किया। शोधकर्ताओं ने पाया कि लोग ब्रेकअप से कैसे प्रभावित हुए उनकी भाषा और व्यवहार में भी परिवर्तन आया।

इंटरनेट पर इन आदतों में आ जाता है बदलाव

इंटरनेट पर इन आदतों में आ जाता है बदलाव

प्रोसीडिंग्स ऑफ द नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज ने इस रिसर्च को अपने एडिशन में प्रकाशित किया है। शोधार्थियों ने ब्रेकअप से दो साल पहले और दो साल बाद के पोस्ट पर अध्ययन किया। इस दौरान वैज्ञानिकों को पोस्ट की भाषा में बदलाव मिला। उन्होंने पाया कि पोस्ट में ब्रेकअप का संकेत लोगों के 3 महीने पहले से ही मिलने लगा था। जिसका ब्रेकअप होने वाला होता है, उसकी भाषा तीन महीने पहले बदल जाती है।

ब्रेकअप करने वाले इन शब्दों का करने लगते है उपयोग

ब्रेकअप करने वाले इन शब्दों का करने लगते है उपयोग

इन रिसर्चर्स ने पाया कि, ब्रेकअप के संकेतों में लोगों की पोस्ट काफी अलग नजर आई। ब्रेकअप से पहले लोगों द्वारा मैं और खुद के बारे में ज्यादा पोस्ट शेयर की जाने लगती हैं। इसके अलावा आई-वर्ड्स, वी-वर्ड्स जैसे डिप्रेशन की विशेषता वाले शब्दों पर ज्यादा फोकस किया गया। ब्रेकअप से तीन महीने पहले शख्स की विश्लेषणात्मक सोच में भी कमी पाई गई।

इंटरनेट पर लिखने लगते हैं ऐसी बातें

इंटरनेट पर लिखने लगते हैं ऐसी बातें

इसे अलावा शोधार्थियों ने अपनी रिसर्च में पाया कि, ब्रेकअप से पहले इंसान ज्यादा निजी और अनौपचारिक भाषा का इस्तेमाल कर पोस्ट करने लगता है। उदाहरण के तौर पर लोग पोस्ट में लिखने लगते हैं कि.....मुझे नहीं पता कि मैं अपनी कहानी बताऊं या नहीं। मुझे मदद चाहिए क्योंकि मैं खुद को खोया हुआ महसूस कर रहा हूं। लेकिन मेरी कहानी लंबी है, मुझे ये भी नहीं पता कि इसे शेयर करना सही होगा या नहीं।

ऐसे पता चलता है कि ब्रेकअप होने वाला है

ऐसे पता चलता है कि ब्रेकअप होने वाला है

शोध में पता चला कि, इस तरह के बदलाव इंसानों में सामान्य तौर पर नहीं तब देखने को नहीं मिलती हैं। जब शख्स का रिलेशनशिप ठीक चल रहा होता है। लेकिन जब उनके मन में बदलाव है, या बदलने वाला होता है... तब ऐसी भाषा का इस्तेमाल करना शुरू कर देते हैं। इस स्टडी की चीफ रिसर्चर साराह सेराज ने बताया कि लोग पहले से जानते हैं कि उनका ब्रेकअप होने वाला है, लेकिन वो कभी भी अपनी भाषा पर ध्यान नहीं देते हैं।

Recommended Video

    आजमगढ़: पहले प्यार फिर ब्रेकअप के बाद पुलिस की एंट्री,देखिये वीडियो

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+